
खत्म नहीं हो रही हैं हार्दिक की मुश्किलें-
लेकिन इस मैच से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक झटकेदार खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। लगातार मुश्किलों और चुनौतियों से जूझ रहे पांड्या को कमर की जकड़न से एक बार फिर से जकड़ लिया है। पांड्या के स्थान पर भारत ने रविंद्र जडेजा को जगह दी है। पांड्या की अनुपस्थिति में जडेजा पांचों वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जडेजा को गोल्डन चांस-
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की घोषणा के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या रवींद्र जडेजा को विश्व कप की टीम में जगह मिल पाएगी। उनके लिए यह मौका एक जैकपॉट की तरह है जिसे वो दोनों हाथों से लपकना चाहेंगे और विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह फिक्स करना चाहेंगे।
'केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के साथ सभी खेलों में संबंध खत्म करे भारत'

जडेजा के लिए दरवाजा खुला हुआ है-
क्रिकेट विश्लेषकों की मानें तो अब भी टीम इंडिया में जडेजा के लिए दरवाजा खुला हुआ है और उन्हें विश्व कप की ड्रीम टीम में जगह मिल सकती है। उनके लिए आईपीएल भी खुद को साबित करने का बेहतर प्लेटफार्म है। टीम इंडिया में दो रिस्ट स्पिनर कुलदीप और चहल की मौजूदगी और केदार जाधव का 'गोल्डन आर्म' खिलाड़ी होना जडेजा की संभावनाओं को कम करता है लेकिन हार्दिक के चोटिल होने से उन्हें सुनहरा अवसर मिल गया है।


Click it and Unblock the Notifications
