For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या के बचाव में उतरे उनके पिता हिमांशु पांड्या, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। काफी विद करण के एपिसोड में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या के बचाव में उनके पिता हिमांशु पांड्या उतर गए हैं। हार्दिक के पिता ने कहा, 'उसका (हार्दिक) मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उसने जो भी कहा सिर्फ ऑडियंस के मनोरंजन के लिए कहा।'

हार्दिक के पिता ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोगों को उसकी​ टिप्पणियों को इतनी गंभीरता से लेना चाहिए। वह एक एंटरटेनमेंट शो में गया था, जहां उसने मजाकिया लहजे में ये बातें कहीं। वह एक बहुत ही मजाकिया किस्म का मासूम लड़का है।

हरभजन सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया:
हरभजन सिंह ने कहा कि वह उस बस में भी नहीं बैठना पसंद नहीं करेंगे जिसमें पांड्या और राहुल हों। भज्जी ने कहा, 'अगर टीम बस में मुझे मेरी बेटी या पत्नी को लेकर जाना हो और दोनों भी उसमें मौजूद हों तो मैं उसमें ट्रेवल नहीं करूंगा। आप महिलाओं को सिर्फ एक ही नजरिए से देखते हैं, यह ठीक नहीं है।' बता दें कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस बुला लिया है। इन खिलाड़ियों पर जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक ये क्रिकेट से निलंबित रहेंगे।

किस बात को लेकर हुआ विवाद:
दरअसल, पांड्या ने शो के दौरान अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं। इस बयान के बाद विवादों का तूफान आ गया जो अबतक जारी है।

Story first published: Saturday, January 12, 2019, 18:21 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+