Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड के 8 विकेट गिरे, 376 रनों की बढ़त (लीड-3)

भोजनकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम चायकाल तक 301 रनों पर आठ विकेट गंवा चुकी है। पहली पारी में मिली 75 रनों की बढ़त को मिलाकर उसकी कुल बढ़त 376 रनों की हो गई है।

चायकाल के समय विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रॉयर 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स एंडरसन ने अभी खाता नहीं खोला था।

भोजनकाल के बाद सबसे पहला विकेट दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा करने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस गिरा। वे 108 रन बनाकर हरभजन सिंह के शिकार बने। स्ट्रॉस ने 244 गेंदें खेलकर आठ चौके लगाए।

इसके बाद हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ (4) कुछ खास नहीं कर सके और पांचवें विकेट के तौर पर विदा हुए। फ्लिंटॉफ को ईशांत शर्मा ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया।

इंग्लैंड को छठा झटका पॉल कोलिंगवुड के रूप में लगा। स्ट्रॉस के साथ चौथे विकेट के लिए 214 रनों की बेशकीमती साझेदारी को अंजाम दिया।

इसके बाद जहीर खान ने इंग्लैंड को लगातार दो झटके देते हुए ग्रीम स्वान (7) और स्टीव हार्मिसन (1) को चलता किया।

जहीर ने तीन विकेट लिए हैं जबकि ईशांत के खाते में दो विकेट गए हैं। इसके अलावा हरभजन, अमित मिश्रा और युवराज सिंह ने भी एक-एक विकेट लिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+