For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'काॅफी विद करण' विवाद पर एक साल बाद बोले पांड्या, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उस समय आलोचनाओं का गहरा शिकार हुए थे जब वो पिछले साल जनवरी में करण जाैहर के टॉक-शो कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में आए थे। पांड्या ने कुछ टिप्पणियां की जिन्हें नेटिजाइन द्वारा 'सेक्सिस्ट' करार दिया गया। केएल राहुल, जो शो में मौजूद थे, को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पांड्या इस मामले पर अब एक साल बाद बोले हैं। उन्होंने इस दाैर को सबसे बुरा बताया।

कही ये बात

कही ये बात

पांड्या ने इंडिया टुडे से कहा, ''हम एक क्रिकेटर के तौर पर नहीं जानते ‌थे कि क्या होने वाला है। गेंद मेरे पाले में नहीं थी, बल्कि किसी और के पाले में थी, जहां किसी और को फैसला लेना था. ये एक ऐसी स्थिति थी, जिसमें आप खुद को नहीं देखना चाहते।'' पांड्या ने महिलाओं को लेकर कहा था कि वो जब भी किसी लड़की को देखते हैं तो उसकी फिगर को देखते हैं कि कैसी है। सही है तो बात कर ली नहीं तो मान कर दिया। पांड्या ने यह भी कहा था कि वो अपने परिवार के साथ खुली बात करते हैं। वह परिवार को बता देते थे कि आज मैं करके आया हूं। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी और बीसीसीआई ने भी उनपर एक्शन लिया था।

हुए थे टीम से बाहर

हुए थे टीम से बाहर

बीसीसीआई ने पांड्या और राहुल पर कार्रवाई करते हुए टीम से बाहर कर दिया था। तब बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या और केएल राहुल दोनों को बाहर कर दिया था। हालांकि बाद में प्रतिबंध हटा दिया गया था और पांड्या ने न्यूजीलैंड में पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के माध्यम से वापसी की। पांड्या फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए और 2019 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने गए। राहुल ने अपनी छाप छोड़ी और मेगा इवेंट के लिए राष्ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी पेश की।

अब बदल चुके हैं पांड्या

अब बदल चुके हैं पांड्या

घटना के बाद से हार्दिक के लिए बहुत कुछ बदल गया है। पिछले साल के विपरीत, 2020 की शुरुआत क्रिकेटर के लिए शुभ थी। 1 जनवरी को उन्होंने सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की। उन्होंने अपने मंगेतर के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा कीं, लेकिन उनकी शादी की तारीख अभी तय नहीं है। हार्दिक चोट के बाद मैदान पर अपनी वापसी करने के लिए भी तैयार हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें भारत ए के दस्ते में रखा गया है। पांड्या ने आखिरी बार सितंबर 2019 में तीन मैचों की टी 20आई श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका में खेली थी।

Story first published: Thursday, January 9, 2020, 9:08 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+