खुलासा, सचिन तेंदुलकर ने कही थी ऐसी बात और हार्दिक पांड्या ने कर दिया कमाल
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या भारत के उभरते हुए धाकड़ ऑलराउंडर हैं। पांड्या ने अभी तक लगभग हर मौके पर खुद को साबित कर बड़े-बड़े दिग्गजों को अपना मुरीद बनाया है। भारत के महानतम ऑलराउंडर कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान में कहा था कि पांड्या उनसे भी बेहतर ऑलराउंडर साबित होंगे। 24 साल के बड़ौदा के इस क्रिकेटर ने बहुत कम समय में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। गौरतलब है कि भारत को ये ऑलराउंडर आईपीएल की देन है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब पांड्या आईपीएल खेल रहे थे तब उन्होंने भारतीय टीम में खेलने के बारे में सोचा भी नहीं था। जी हां, दरअसल एक टीवी चैनल के साथ खास बातचीत में हार्दिक पांड्या ने खुलासा करते हुए कहा कि जब वह आईपीएल खेल रहे थे तब उन्होंने नहीं सोचा था कि वह कभी भारतीय टीम का हिस्सा बन पाएंगे।

आप इसी तरह खेलते रहे तो आप भारत के लिए एक-डेढ़ साल में खेलेंगे
पांड्या ने बताया कि उनके यहां तक के सफर के पीछे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का हाथ है। पांड्या ने बताया कि सचिन तेंदुलकर के मुझमें विश्वास ने यहां तक पहुंचाया। पांड्या ने कहा- "जब सचिन सर ने मुझे बताया कि अगर आप इसी तरह खेलते रहे तो आप भारत के लिए एक-डेढ़ साल में खेलेंगे। सच कहूं तो जब उन्होंने (सचिन) मुझे ये बताया तो मैं खुश था और मैं ये सोच भी नहीं रहा था कि मैं एक दिन भारतीय टीम में खेलूंगा। पांड्या ने आगे कहा- "तब मुझे लगा कि सचिन सर जब इस तरह कुछ कह रहे हैं तो कम से कम मुझमें कुछ तो है। इससे मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला।"

सचिन सर ने मुझसे कहा था कि ठीक है आप कड़ी मेहनत करें
पांड्या ने आगे बताया कि वह उस समय बहुत खुश थे। पांड्या ने कहा- "जब आप किसी को एडमाइर करते हो और वही शख्स आकर आपको मोटीवेट कर तो अच्छा लगता है। आप अपने आप में विश्वास करना शुरू करते हैं। सचिन सर ने मुझसे कहा था कि ठीक है आप कड़ी मेहनत करें।"

स्पोर्ट की वजह से मैंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी थी, पैसे नहीं थे
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। और सचिन तेंदुलकर मुबंई इंडियंस के मेंटर हैं। सचिन के इस गुरुमंत्र ने पांड्या को क्रिकेट के लिए जीने पर मजबूर कर दिया। क्रिकेट पर फोकस करने के लिए पांड्या ने कक्षा 9 में स्कूल ड्रॉप कर दिया था। हालांकि पांड्या ने युवाओं को शिक्षा को लेकर शानदार मैसेज दिया है। पांड्या ने कहा- "स्पोर्ट की वजह से मैंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी थी। यह सिर्फ इतना है कि मैं इसमें अच्छा नहीं था। कई फैक्टर थे, पैसे एक समस्या थी। लेकिन मैं उन युवाओं को जो 17-18 पार कर चुका है उनसे कहना चाहूंगा कि उन्हें स्टडी करना चाहिए। यह बहुत सरल है। क्योंकि आपके पास डिग्री है। क्रिकेट बहुत मुश्किल है। एक क्रिकेटर आज यहां है अगले दिन कहीं और हो सकता है।"

न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगी पांड्या पर निगाहें
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मैन ऑफ द सीरीज बने हार्दिक पांड्या से 22 अक्टूबर को शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
