For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या ने शेयर की फोटो, गोद में सिर रखकर लेटी हुई नजर आईं नताशा

नई दिल्ली। स्टार भारतीय क्रिकेटर जल्द ही बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक आए दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों अपने घर में एक साथ हैं। पांड्या ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें नताशा उनकी गोद में सिर रखकर लेती दिखाई दे रही हैं। यही नहीं, इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के डॉगी भी फोटो में नजर आ रहे हैं।

दिखा 'क्यूट' अंदाज

दिखा 'क्यूट' अंदाज

पांड्या ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "परिवार..." बता दें कि फोटो में जहां नताशा व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं तो वहीं हार्दिक पांड्या ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। दोनों ही अकसर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हैं। कुछ दिनों पहले नताशा ने अपने बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "खुशियां अपने रास्ते पर हैं।"

उम्र में पांड्या से हैं बड़ीं नताशा

उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

बिग बॉस से लोकप्रियता मिली

बिग बॉस से लोकप्रियता मिली

2014 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थीं। तभी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने एक महीने बिग बाॅस के घर में रहकर अपनी अदाओं के बल पर अपने फैंस की संख्या बढ़ा ली। इंस्टाग्राम पर नताशा के फोलोअर्स की संख्या 9 लाख से भी ज्यादा है। बादशाह द्वारा संगीत वीडियो 'बंदूक' में दिखाए जाने पर नताशा ने बहुत दिल जीता। हालाँकि, उनका उनकी पहचान तब 4 गुना बढ़ गई जब वह बादशाह के अगले गाने 'डीजे वाले बाबू' में जबरदस्त डांस के साथ नजर आईं थी।

Story first published: Friday, July 17, 2020, 14:58 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+