नताशा के साथ घर से बाहर घूमने निकले हार्दिक पांड्या, शेयर की खूबसूरत फोटो
नई दिल्ली। स्टार भारतीय क्रिकेटर जल्द ही बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक आए दिन सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों अपने घर में एक साथ हैं, लेकिन वो बुधवार घर से बाहर घूमने के लिए निकले। हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा के साथ फोटो शेयर की है।

शेयर की ये तस्वीर
तस्वीर में नताशा का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में दिल वाली इमोजी यूज की। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों राइड पर गए थे। इस फोटो में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान हार्दिक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए जबकि नताशा ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का फुल स्लीव्स वाला टाॅप पहना था। इस पर नताशा ने कमेंट करते हुए हार्दिक को बेबू बोला है।
| |
2012 में भारत आईं थी नताशा
नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

लाखों में हैं नताशा के फॉलोअर्स
2014 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थीं। तभी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने एक महीने बिग बाॅस के घर में रहकर अपनी अदाओं के बल पर अपने फैंस की संख्या बढ़ा ली। इंस्टाग्राम पर नताशा के फॉलोअर्स की संख्या 19 लाख से भी ज्यादा है। बादशाह द्वारा संगीत वीडियो 'बंदूक' में दिखाए जाने पर नताशा ने बहुत दिल जीता। हालाँकि, उनका उनकी पहचान तब 4 गुना बढ़ गई जब वह बादशाह के अगले गाने 'डीजे वाले बाबू' में जबरदस्त डांस के साथ नजर आईं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
