हार्दिक पांड्या ने फैंस के साथ साझा की अपने बेटे की पहली तस्वीर
नई दिल्ली। भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में घोषणा की कि वह पिता बन गए हैं। पांड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया और हार्दिक ने सोशल मीडिया पर खबर साझा की। उन्होंने बच्चे का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की थी। अब पांड्या ने शनिवार को अपने बच्चे की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में हार्दिक बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं।

शेयर की फोटो
फोटो में हार्दिक अस्पताल में बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहा है। , भगवान से आशीर्वाद, 'हार्दिक ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए छवि को कैद किया। इस तस्वीर को साझा करते हुए हार्दिक ने लिखा- 'भगवान से मिला आशीर्वाद।' हार्दिक और उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। उसके कुछ वक्त पहले दोनों ने लॉकडाउन में ही पेरेंट्स बनने की बात भी फैंस को बताई थी।
|
खुद पांड्या ने दी थी पिता बनने की जानकारी
पांड्या ने पिता बनने की खबर पहले ही दे दी थी। उनकी मंगेतर आए दिन बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। अब फैन्स में इस बात का उत्साह है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे। हालांकि अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं नताशा
नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं। उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
