शर्टलेस हुए हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, लोगों ने बताया-Hot
नई दिल्ली। टीम इंडिया की जबसे विराट कोहली ने कमान संभाली है उसके बाद से ही टीम में फिटनेस का एक नया दौर आ गया है। खुद विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं और उनके ही नक्शेकदम पर उनकी टीम के भी साथी खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय टीम में बतौर ऑलराउंडर अपनी अलग पहचान बनाने वाले हार्दिक पांड्या आजकल मैदान के बाहर चर्चा में हैं, वह अपने हेयर स्टाइल, लुक्स और फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

शर्टलेस हुए पांड्या
हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक फोटो शूट कराया है, इस फोटोशूट के लिए उन्होंने अपने शर्ट उतार दी है और अपनी एब्स को दिखा रहे हैं, यह फोटोशूट उन्होंने मैक्सिम मैग्जीन के लिए कराया है। फोटोशूट की तस्वीर को हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर साझा भी किया है, जिसे हजारों लोगों ने लाइक किया है। तस्वीर में पांड्या शर्टलेस हैं और काफी फिट नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में पांड्या ने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि स्टे रीयल, स्टे रिप्ड।

कई तस्वीरों को किया साझा
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी स्वीमिंग पूल की तस्वीर को साझा किया था, जिसमें वह केदार जाधव व दिनेश कार्तिक के साथ शर्टलेस नजर आ रहे हैं, इसमे उन्होंने लिखा है कि दिनभर की सख्त ट्रेनिंग के बाद पूल में एक और ट्रेनिंग। इस तस्वीर को साझा करने के बाद पांड्या काफी चर्चा में आए थे। इसके अलावा भी पांड्या ने अपनी कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

छोटे से करियर में बड़ी पहचान
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं, जिसकी वजह से वह रेस्ट कर रहे हैं और इस समय का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। पांड्या ने अभी तक कुल 3 टेस्ट, 29 वनडे मैच और 22 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में वह में वह एक शतक भी लगा चुके हैं। इतने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में पांड्या ने काफी सुर्खियां बटोरी है, उन्होंने अपने खेल के दम पर टीम में अलग जगह बनाई है।
इसे भी पढ़ें- कोहली के नाम एक और शतक, गावस्कर, पोंटिंग को पीछे छोड़ा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications