For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रातभर 2011 विश्व कप की जीत का जश्न मनाने वाला यह खिलाड़ी अब इंग्लैंड में मचाएगा धमाल

नई दिल्ली। बड़े गर्व की बात रहती है जब कोई अपनी आंखों में सजोए बैठे सपने को पूरा कर लेता है। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि देश के लिए खेले और विश्व कप का हिस्सा बने। इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहे आईसीसी विश्व कप जब शुरू होगा तो कईयों के लिए यह टूर्नामेंट कभी ना भूला पाने वाला रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इन्हीं में से एक हैं, जिनका विश्व कप में खेलने का सपना पूरा हो जाएगा। जब 2011 का विश्व कप भारत ने जीता था तो पांड्या अपने दोस्तों के साथ रातभर गलियों में जश्न मनाते रहे।

ताजा की यादें
पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ 2011 की जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं। पांड्या ने तस्वीर शेयर करते लिखा '2011 में भारत के विश्व कप जीत का जश्न मनाने और जश्न मनाने से लेकर विश्व कप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करना, यह एक सपना सच होने जैसा है!' इस तस्वीर को भारतीय क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वो इसलिए कि कभी गलियों में खेलने वाले पांड्या अब महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ मिलकर खड़े हैं।

बता दें कि पांड्या आलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कई बार टीम की नैया पार करवाई। पांड्या ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल टूर्नामेंट में खतरनाक प्रदर्शन कर विरोधी टीमों को सावधान कर दिया है। पांड्या ने 16 मैचों में 402 रन बनाए, जिसमें 14 विकेट भी शामिल रहे। यह इनका पहला विश्व कप होगा। ऐसे में पांड्या आलराउंडर प्रदर्शन कर दुनियाभर में वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

Story first published: Friday, May 24, 2019, 19:27 [IST]
Other articles published on May 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+