VIDEO : टीम इंडिया में लौटने को बेताब हार्दिक ऐसे जमकर कर रहे हैं तैयारी
नई दिल्ली। भारत को विदेशी दौरे पर जिस खिलाड़ी की कमी सबसे ज्यादा खल रही है, वह हार्दिक पंड्या हैं। इसका कारण उछाल भरी पिचों पर पंड्या की गेंदबाजी के साथ साथ एक हार्ड हिटर बल्लेबाज के रूप में उनकी योग्यता भी है। टीम में वैसे तो स्पिन ऑलराउडर्स की कोई कमी नहीं है, लेकिन कोई स्पिन ऑलराउंडर एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी पूरी नहीं कर पाता है। ऐसे में भारत के साथ हार्दिक भी टीम में वापसी का शिद्दत से इंतजार कर रहे हैं।
हाद्रिक बड़ौदा की ओर से रणजी ट्रॉफी मैच खेलकर अपनी फिटनेस साबित के लिए तैयार हैं। वे एशिया कप 2018 के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। बता दें कि पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी और उनको स्ट्रैचर की सहायता से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा था। खबरों के मुताबिक पंड्या को टीम प्रबंधन ने अपनी फिटनेस साबित करने के लिए कहा है। भारतीय टीम को चार टेस्ट मैचों की श्रंखला पूरी करने के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।
हार्दिक का जबरदस्त वर्कआउट
पंड्या इस दौरान लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और यदि ये समय रहते हुए अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो उनको आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। पंड्या की इस वीडियो से आप देख सकते हैं कि यह युवा ऑलराउंडर टीम में वापस आने के लिए किस तरह पसीने बहा रहा है।
🏋💪💪🔥🔥🔥 pic.twitter.com/2Xwvy3ELTb
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 28, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
