For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक को भी पड़ती है विराट की तरह 'शांत रहने की गोली' लेने की जरूरत

नई दिल्ली: विराट कोहली एक जाने माने फिटनेस फ्रीक हैं। भारतीय कप्तान ने अपने साथियों पर भी इसका प्रभाव छोड़ा है, यह भी सच है की मौजूदा टीम देश के लिए खेलने वाली शायद सबसे ज्यादा फिट टीम है। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जो कोहली के फिटनेस से प्रेरित हैं।

इंडिया टुडे के एक एपिसोड में, पांड्या ने कहा कि कोहली का फिटनेस स्तर केवल उनको ही प्रेरित नहीं करता बल्कि बहुत लोगों को इससे प्रेरणा मिलती है। पांड्या ने कप्तान को आगे से नेतृत्व करने के लिए श्रेय भी दिया।

कोहली से प्रभावित हार्दिक पांडया-

कोहली से प्रभावित हार्दिक पांडया-

पांड्या से जब पूछा गया कि क्या विराट कोहली ने टीम के फिटनेस स्तर को बदल दिया है तो उनका जवाब था, "हाँ, हाँ। बहुत से लोगों को फिटनेस जागरूकता होने लगी। वह (कोहली) फिटनेस के दम पर पूरी तरह से बदल चुके हैं। लोग उनका अनुसरण क्यों करते हैं क्योंकि वह उदाहरण सेट करता है और सामने से आगे बढ़ते हैं। एक फिट विराट हमेशा बेहतर विराट हैं।"

पांड्या ने यह भी कहा कि कोहली का ध्यान और ऊर्जा कई बार थोड़ी अधिक हो जाती है और उन्हें कप्तान को याद दिलाना पड़ता है कि थोड़ा शांत रहिए।

'एक फिट विराट हैं बेहतर विराट'

'एक फिट विराट हैं बेहतर विराट'

जब पांड्या से पूछा गया कि क्या आप कोहली से प्रेरित हैं तो उन्होंने कहा, "100 प्रतिशत। स्वाभाविक रूप से, मैं बहुत फिटनेस पसंद आदमी हूं। लेकिन उस स्तर पर किसी को देखते हैं तो यह बहुत सराहनीय है। यह सिर्फ आश्चर्यजनक है। यदि आप पुराने विराट कोहली और नए विराट कोहली को देखते हैं तो यह बहुत अलग है। 49 वें ओवर में भी उनके पास जितनी ऊर्जा है, वह उछलते हैं और थ्रो करते हैं, पूरी तरह से तरोताजा रहते हैं, यहां तक की गुस्सा भी करते हैं।

फिटनेस टेस्ट में फेल होकर न्यूजीलैंड ए दौरे से बाहर हुए हार्दिक, इस खिलाड़ी ने ली जगह

न्यूजीलैंड ए दौरे से बाहर हो गए हैं पांड्या

न्यूजीलैंड ए दौरे से बाहर हो गए हैं पांड्या

पांड्या ने कहा, "मैं 'बॉस की तरह हूं, मानों कि आपको जैसे खुद को शांत करने वाली गोली लेनी हो। लेकिन यही उनकी ऊर्जा है, उनका फिटनेस लेवल है। यह सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि कई को प्रेरित करता है।"

बता दें कि हार्दिक पांड्या को भारत ए टीम में शामिल किया गया था जो न्यूजीलैंड टूर पर जा रही है। लेकिन सर्जरी के बाद पांड्या फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे जिसके चलते वे इस टूर से बाहर हो गए हैं।

Story first published: Sunday, January 12, 2020, 9:48 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+