For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या ने शेयर किया क्रुणाल की 'पिटाई' का VIDEO, बड़े भाई ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या इस समय भारतीय टीम में वापसी के लिए जमकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह स्टार ऑलराउंडर विश्व कप के बाद से फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था जिसके कारण उनको कैरेबियाई दौरे पर भी जगह नहीं मिल सकी। अब हार्दिक अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग पर नए सिरे से काम कर रहे हैं। उनका अगला बड़ा अभियान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के साथ शुरू हो रहा है। हार्दिक ने इसी के तहत अभ्यास करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में हार्दिक को नेट पर बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। क्रुणाल की गेंदों पर लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे हार्दिक ने अपने भाई को ट्रोल भी कर दिया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक लिखते हैं- 'ट्रेनिंग में पांड्या बनाम पांड्या। मुझे लगता है कि यह राउंड मैं जीतूंगा बड़े भाई।' यही नहीं हार्दिक ने क्रुणाल के सिर के पास से एक झन्नाटेदार शॉट मारने के लिए भी उनसे माफी मांगी है। लेकिन यह भी माफी नहीं बल्कि एक किस्म की ट्रोलिंग थी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हार्दिक पांड्या स्पिनर्स के खिलाफ शॉट मारने के बाद तेज गेंदबाजी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।

हार्दिक के इस वीडियो पर क्रुणाल पांड्या ने शानदार जवाब दिया है। क्रुणाल ने हार्दिक को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए एक और वीडियो पोस्ट की है और कहा है- हाहाहा ये कूल है ब्रो लेकिन तुमने ये वाली वीडियो क्यों नहीं अपलोड नहीं की?' इस वीडियो में हार्दिक क्रुणाल की गेंद पर बीट हो जाते हैं।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए यहां पहुंच चुकी है। प्रोटियाज टीम को यहां पर अपना पहला मुकाबला 15 सितंबर से खेलना है। यह सीरीज तीन मैचों की होगी जिसके बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 15:19 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+