
पंड्या - 'परिवर्तन से डरो मत.
पंड्या ने ट्वीट करके लिखा है कि 'परिवर्तन से डरो मत... ये आपको एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ा रहा है।' पंड्या के ट्वीट से जाहिर होता है कि वो टीम में न चुने जाने से निराश नहीं हैं और एक नई शुरुआत करने को तैयार हैं।

पंड्या को दिया गया है आराम
शुक्रवार को टीम की घोषणा के समय बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा था कि पंड्या को आने वाली सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया गया है। माना जा रहा है कि हाल ही कुछ महीनों में पंड्या ने काफी क्रिकेट खेला है।

चोटिल हो गए थे पंड्या
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में आखिरी ओवर फेंकने के दौरान पंड्या चोटिल हो गए थे। पड्या के चोटिल हो जाने के बाद उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी भेजने का फैसला किया, जहां वो अपनी फिटनेस पर काम करेंगे।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं पंड्या
ट्विटर पर पंड्या ने अपनी बेहद स्टाइलिश फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया। उनके इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई फैन्स ने पंड्या को क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को 4.5 हजार करोड़ की मदद देगा अमेरिका, कांग्रेस ने मंजूर किया प्रस्ताव


Click it and Unblock the Notifications