For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस खास मकसद से टेस्ट टीम में शामिल किए गए थे हार्दिक पांड्या, विवाद के चलते प्लान हो गया चौपट

नई दिल्ली। टीवी शो कॉफी विद करण के सेट पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या फिलहाल टीम से सस्पेंड चल रहे हैं। एशिया कप में पकिस्तान के खिलाफ चोटिल होने के बाद टेस्ट मैच में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था। हार्दिक को टेस्ट टीम में शामिल करने के पीछे चयनकर्ताओं का खास प्लान था लेकिन कॉफी विद करण के सेट पर विवाद के बाद अब यह प्लान चौपट होता नजर आ रहा है।

हिंदुस्तान टाइस्म की खबर की मानें तो हार्दिक को टेस्ट इसलिए खिलाया गया था ताकि उनके प्रदर्शन पर और काम किया जा सके और उनकी बेहतरीन ट्रेनिंग दी जा सके।

14 दिसंबर को मुंबई के खिलाफ मैच के बाद बड़ौदा 16 दिन तक कोई मैच नहीं खेलना था ऐसे में घायल खिलाड़ी को वापसी के बाद ज्यादा खेलतने की जरूरत होती है।

पांड्या को टेस्ट टीम में शामिल करने का दूसरा कारण यह था कि टीम इंडिया पर्थ में146 रन से हार गई थी। रविंद्र जडेजा का चोटिल होना और टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन भी हार्दिक को टीम में शामिल करने के कारणों में से एक था। हार्दिक ने घरेलू क्रिकेट में 73 रन की लाजवाब पारी खेली थी और पांच विकेट अपने नाम किए थे।

इस तरह से पांड्या को बल्लेबाज और गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता था। पांड्या के टीम में होने से भारत को पांचवें गेंदबाज के तौर पर विकल्प मिल जाता है और टीम में बल्लेबाज के भी तौर पर टीम को एक खिलाड़ी मिल जाता। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया औरवनडे टीम में शामिल नहीं हो पाए और चयनकर्ताओं की रणनीति विफल होती नजर आई।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 17:01 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+