नई दिल्ली। आईपीएल की धूम अब समाप्त हो चुकी है, इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं क्रिकेट के आगे होने वाले मुकाबलों की लिस्ट भी जारी की जा चुकी है। गौरतलब हो की इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान पर एक चैरिटी मैच 31 मई को खेला जाना है। इस मैच का उद्देश्य कैरिबिया में हेरिकेन नाम के तूफान के कारण मची तबाही से ध्वस्त हुए क्रिकेट स्टेडियम की मरम्मत के लिए फंड इकट्ठा करना है। इस मैच में इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को आईसीसी ने विश्व एकादश में जगह दी है वहीं हार्दिक पांड्या की जगह हमवतन मोहम्मद शमी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे क्योंकि हार्दिक ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। पांड्या ने बुखार के चलते इस टीम से अपना नाम वापस लिया है वहीं दिनेश कार्तिक इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे।
ये भी रहेंगे शामिलः वेस्टइंडीज से होने वाली इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, नेपाल व श्रीलंका से एक-एक खिलाड़ी वहीं पाकिस्तान, न्यूजीलैंड से दो-दो खिलाड़ी शामिल होंगे। पाकिस्तान से शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक इस प्रतियोगता में खेलते नजर आएंगे। वहीं आईपीएल के कुछ मैचों में ही अपनी फिरकी का जादू दिखाने वाले नेपाल के युवा खिलाड़ी संदीप लमीक्षाने भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे।
आईसीसी विश्व एकादश की टीमः इयोन मोर्गन( कप्तान, इंग्लैंड), शाहिद अफरीदी, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, राशिद खान, संदीप लमीक्षाने, मिशेल मैकलेघन, शोएब मलिक,थियास परेरा, ल्यूर रौंची, आदिल राशिद, मोहम्मद शमी।