टीम इंडिया को तीसरे वनडे के लिए मैदान में नहीं घुसने देने की धमकी
राजकोट। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले तीसरे वनडे पर हार्दिक पटेल का खतरा मंडरा रहा है। हार्दिक पटेल ने टीम को मैदान में नहीं घुसने की धमकी दी है।
Video- देखिये दक्षिण अफ्रीकी टीम की क्रिकेट फैंस के साथ दीवानगी
Video- राजकोट वनडे से पहले टीम इंडिया पहुंची पुजारा के घर
हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया है कि पटेल समुदाय को विशेष तौर पर मैच के टिकट नहीं दिये गये हैं। लिहाजा अगर इन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो टीम इंडिया को मैदान के भीतर घुसने नहीं दिया जाएगा।
हार्दिक के मैच के बीच में बाधा डालने की धमकी के बाद राजकोट स्टेडियम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। स्टेडियम के चारो तरफ सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और किसी को भी स्टेडियम के भीतर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
हार्दिक ने कहा कि सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम के बाहर वह घेरा बनायेंगे और पटेल समुदाय के लोगों को टिकट नहीं दिये जाने के विरोध में टीम इंडिया को मैदान में नहीं घुसने देंगे।
पटेल ने कहा कि अभी भी मैच के कई टिकट नहीं बिके हैं बावजूद इसके सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने इस बात की घोषणा कर दी कि सारे टिकट बिक गये हैं। गौरतलब है कि हार्दिक पटेल पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पटेल आरक्षण की मांग को लेकर लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा की थी जिसके बाद गुजरात में हिंसा भड़क गयी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
