For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या एली अवराम से नहीं, इस बॉलीवुड अभिनेत्री से लगा बैठे हैं दिल- शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारत में शायद क्रिकेटर और फिल्मी सितारों के प्रशंसकों की तादाद सबसे ज्यादा है। क्रिकेट का सितारा हो या फिर फिल्मी दुनिया की हस्ती दोनों के लाखों की संख्या में दीवाने होते हैं। उनकी एक झलक पाने को उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं । लेकिन अगर लाखों दिलों की धड़कन बने इन सितारों का दिल भी एक दूसरे के लिए धड़कने लगे तो फिर क्या कहना। वैसे तो यह कोई नई बात नहीं है कि किसी क्रिकेटर का दिल किसी अभिनेत्री पर न आया हो। इसका सबसे ताजा उदाहरण है विराट और अनुष्का के प्यार का परवान चढ़ना और दोनों का एक दूसरे का जीवनसाथी बनना। आजकल क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा ही सितारा फिर से चर्चा में है जिसके प्यार के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या और एली अवराम की नजदीकियों के किस्से सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चा का विषय रहते हैं। दोनों के अक्सर साथ में होने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपनी तरफ से कभी इस रिश्ते की सार्वजनिक मंजूरी नहीं दी है लेकिन मना भी नहीं किया है। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर हार्दिक की एक और ही खबर ने हलचल मचा रखी है। दरअसल खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं कि इन दिनों हार्दिक बॉलीवुड स्टाइलो उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं। इस खबर से दोनों के ही फैंस हैरत में हैं।

सोशल मीडिया पर डाली तस्वीरः बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला ने एक पार्टी की तस्वीर शेयर की है जिसमें हार्दिक के साथ उनके भाई कुनाल और उर्वशी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने हार्दिक को आईपीएल की शुभकामनाएं भी दी हैं। #pandyabros के टैग से पोस्ट यह तस्वीर इन दिनों लोगों की जुबान पर है। हालांकि इस पोस्ट पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन हैं उर्वशीः उर्वशी रौतेला अपने अंदाज और स्टाइल की वजह से बॉलीवुड में हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हेट स्टोरी 4 में अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से चर्चा में आईं उर्वशी रौतेला एक बार फिर इस खबर से काफी चर्चा में हैं। बता दें कि 24 वर्षीय रौतेला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सिंह साब द ग्रेट से की थी और मॉडलिंग के क्षेत्र में उर्वशी एक बड़ा नाम हैं।

Story first published: Monday, April 23, 2018, 14:43 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+