For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या ने खुद को घर में किया कैद, नहीं उठा रहे कॉल भी, पिता ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चाहे ऑस्ट्रेलिया में हो, या क्रिकेट में घरेलू रणजी सत्र चल रहा है, या फिर बात विश्व कप की हो, चर्चा में एक ही नाम है- हार्दिक पांड्या। ना केवल खेल बल्कि भारत के आम गलियारों में भी इस जोशीले खिलाड़ी की बदतमीजियों के चर्चे आम हैं। हालांकि केएल राहुल भी इस विवाद के दूसरे चेहरे हैं लेकिन उनका नाम हार्दिक पांड्या को मिल रही सुर्खियों में कहीं नीचे दब सा गया है। 'कॉफी विद करण' शो में बेवजह की आपत्तिजनक बात करने वाले इस खिलाड़ी के परिवार से एक खबर आ रही है।

घर के अंदर बंद हुए हार्दिक

घर के अंदर बंद हुए हार्दिक

यह खबर हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने दी है। उन्होंने बताया है कि हार्दिक ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है और बाहर निकलने से साफ इंकार कर दिया है। इस दौरान उन्होंने फोन कॉल भी उठाने बंद कर दिए है। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या बीसीसीआई के द्वारा जांच पूरी होने तक सस्पेंड चल रहे हैं। हार्दिक के पिता ने बताया, 'उसने (हार्दिक) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ दूसरा वनडे मैच देखा। जब से वह ऑस्ट्रेलिया से वापस आया है उसने घर से बाहर कदम नहीं रखा है। वह कोई कॉल भी नहीं उठा रहा है। वह केवल आराम कर रहा है।'

हार्दिक ने नहीं मनाया त्यौहार

हार्दिक ने नहीं मनाया त्यौहार

हार्दिक गुजरात के परिवार में जन्में हैं। गुजराती लोगों का मुख्य त्यौहार मकर सकरांती भी इस दौरान निकल गया लेकिन हार्दिक ने इसको लेकर कोई उत्साह नहीं दिखाया। जबकि वो इस त्यौहार पर लंबे समय बाद पहली बार घर मौजूद थे। उनके पिता ने कहा, 'ये त्यौहार है...गुजरात में भी छु्ट्टी का दिन है लेकिन हार्दिक ने कोई पतंग नहीं उड़ाई। वह पतंग उड़ाना पसंद करता है लेकिन इस मौके पर वह क्रिकेट खेलने में बिजी रहता है। इस बार उसके पास पतंगबाजी करने का मौका था लेकिन इस हालत में उसने किसी तरह का कोई सेलिब्रेशन नहीं किया।'

'दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे हार्दिक'

'दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे हार्दिक'

हिमांशु पांड्या ने यह भी बताया कि हार्दिक निलंबन से काफी निराश हैं। वह दोबारा ऐसी गलनी नहीं करना चाहते हैं। हमने फैसला किया है कि इस मामले पर हम उससे बात नहीं करेंगे। यहां तक कि उनके बड़े भाई क्रुणाल ने भी इस बारे में हार्दिक से कोई बात नहीं की। इसके साथ ही हार्दिक के पिता ने बताया कि वे लोग बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि भारत लौटने के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर बीसीसीआई ने जांच शुरू कर दी है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने हार्दिक-राहुल से टेलीफोन पर अलग-अलग पूछताछ की है।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 15:10 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+