Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विकेट लेने के बाद अधिक उछल-कूद के लिए हार्दिक पांड्या को लगी फटकार

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में टीम इंडिया की जीत में शानदार भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या को विकेट लेने के बाद अधिख खुशी मनाना महंगा पड़ गया है। क्रिकेट के इतिहास में 10 ऐतिहासिक छक्के



आईसीसी ने पांड्या पर गलत तरीके से अधिक समय तक जश्न मनाने का दोषी पाया है और उनको फटकार लगायी है। पांड्या ने पहले टी-20 में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कैरियर का आगाज किया था।

आईसीसी ने पांड्या को लेवेल1 का दोषी पाया है, इसके अनुसार खिलाड़ी का ऐसा व्यवहार, मुद्रा जो बल्लेबाज को उग्र कर सकती है। पांड्या ने मैच के 16वें ओवर के दौरान लिन को युवराज के हाथों लपकवाया था जिसके बाद वह काफी समय तक मैदान पर जश्न मनाते रहे।

आईसीसी की ओर से मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा पांड्या पर लगाये आरोप को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। पांड्या के खिलाफ साइमन फ्राइ और जॉन वार्ड ने शिकायत की थी।

मैच में पांड्या ने तीन ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किये थे। मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 37 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरा टी-20 कल यानि 29 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+