For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काला जादू के चलते इस खिलाड़ी ने बीच में ही छोड़ा दक्षिण अफ्रीका का दौरा

नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में अपने बल्लेबाजों को चोट के कारण और स्वास्थ्य के कारण टीम से बाहर होते देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी खिलाड़ी को काला जादू के जद में आने से टीम से बाहर होने की बात सुनी है? ऐसा हुआ है। यह खिलाड़ी पाकिस्तान मुल्क का है और इसे काला जादू के चलते टीम से बाहर होना पड़ा।

दरअसल पाकिस्तान की टीम अफ्रीकी दौरे पर गई थी और वहां हैरिस सोहेल को अच्छा महसूस नहीं हुआ और वह टीम स्वदेश लौट आए ।

हैरिस का खुलासा: हैरिस सोहेल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि वह काले जादू की गिरफ्त में थे और यही वजह थी कि उन्हें पहले टेस्ट के बाद दौरा छोड़ना पड़ा। पहले बताया गया था कि सोहेल को घुटने के दर्द के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच बाद टीम से रिलीज किया गया था। वे पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे और उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस भी नहीं की थी।

खबरों के मुताबाकि हैरिस को जब डर महसूस हुआ तो उन्होंने घर लौटने से पहले टीम मैनेजमेंट को बताया। इसके बाद वह कैंप में नहीं गए और अपने घर सियालकोट लौट गए। इससे पहले उन्होंने 2015 में भी न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा दावा किया था और उन्हें टूर बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर पाकिस्‍तान की टीम तीन टेस्‍ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने गई है। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। दूसरे टेस्ट में भी दक्षिण अफ्रीका ने पाक को 9 विकेट से शिकस्त दी।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 19:37 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+