नई दिल्ली। मैदान पर अपने अंदाज और लाजवाब शॉट के कारण लोगों को प्रभावित करने वाली महिला क्रिकेट टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर को करारा झटका लगा है औऱ डिप्टी डीएसपी बनने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। इसके बाद अब उन्हें कांस्टेबल की ही नौकरी मिल सकती है। दरअसल, जांच में उनकी स्नातक की डिग्री फर्जी पाई गई है। खबरों की मानें तो हरमनप्रीत से अर्जुन अवॉर्ड भी छिन सकता है। बता दें कि पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत ने 1 मार्च, 2018 को डिप्टी डीएसपी पद पर ज्वाइन किया था। उस वक्त उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से जारी स्नातक की डिग्री जमा की थी उसे फर्जी बताया गया था। ऐसे में पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत को चिट्ठी लिखा- आपकी क्वॉलिफिकेशन सिर्फ 12वीं तक ही मान्य है, ऐसे में आपको कांस्टेबल की नौकरी मिल सकती है। पंजाब के एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा शैक्षिक योग्यता के हिसाब से उन्हें को डीएसपी की रैंक नहीं मिल सकती।
Indian women's T20 captain Harmanpreet Kaur's manager says, "We have not received any official letter from Punjab police regarding the termination of her job. This is the same degree which she submitted in the Railways. How it can be fake and forged?" (File pic) pic.twitter.com/j7tCXk2flS
— ANI (@ANI) July 10, 2018
दूसरी ओर, हरमनप्रीत के मैनेजर ने इस पूरे मामले पर बताया कि उन्हें इस तरह को कोई भी लेटर नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने डिग्री फर्जी होने पर सवाल किया है कि यही डिग्री रेलवे में भी जमा की थी तो यह फर्जी कैसे हो सकती है? इस मामले में एक और बात सामने आ रही है। वह यह कि अगर पंजाब पुलिस हरमनप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करती है तो उनसे अर्जुन अवॉर्ड भी छिन सकता है। हालांकि, इस बारे में पंजाब सरकार की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। हरमन इससे पहले इंडियन रेलवे में कार्यरत थीं। पंजाब पुलिस में जॉइन करने को लेकर उन्होंने अपनी पिछली जॉब को छोड़ा था।