BCCI पर पुरुष और महिला टीम में भेदभाव के आरोप, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्लीः भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जल्द ही इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां पर उसको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला खेलना है। यह मैच 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथहैंपटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सेदारी लेनी है। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी इंग्लैंड की यात्रा करनी है क्योंकि यह टीम वहां पर एक टेस्ट मैच खेलेगी जो कि इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इन सब घटनाक्रमों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की साख पर सोशल मीडिया पर काफी बट्टा लगाया गया है।

बीसीसीआई पुरुष टीम के पक्ष में अधिक सुविधाएं दे रहा है?

बीसीसीआई पुरुष टीम के पक्ष में अधिक सुविधाएं दे रहा है?

कहा यह जा रहा है कि बीसीसीआई पुरुष टीम के पक्ष में अधिक सुविधाएं दे रहा है और महिला क्रिकेट को दरकिनार करता जा रहा है। यह पूरी तरह से भेदभाव का मामला है लेकिन इन सब चीजों के पीछे की असलियत पर भारतीय महिला T20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुद ही पर्दा उठाया है। आपको बता दें अभी तक यह कयास लगाए गए थे कि बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया है जबकि महिला क्रिकेट टीम को कमर्शियल फ्लाइट में आने के लिए कहा गया है। अब हरमनप्रीत कौर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बीसीसीआई ने महिला और पुरुष दोनों ही टीमों के लिए चार्टर विमान की व्यवस्था की है।

यूके हेल्थ डिपार्टमेंट लगाएगा कोहली एंड कंपनी को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज

हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात-

हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात-

इस दौरान यह खिलाड़ी के हाथ में होगा कि वह दूरी और अपनी सुविधा को देखते हुए किस फ्लाइट में आता है या आती है। हरमनप्रीत कौर ने ट्वीट करते हुए कहा, "बीसीसीआई ने पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के लिए चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की है ताकि हम मुंबई जा सके और उसके बाद हमको यूके के लिए जाना है। ऐसे में यह खिलाड़ी की अपनी पसंद है कि वह क्या विकल्प चुनता है क्योंकि दूरियां और व्यक्तिगत सुविधा को भी देखा जाएगा।" इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर यह भी आरोप लगे कि वह पुरुष टीम के लिए कोविड-19 टेस्ट कराने की सुविधा उनके घर में दे रहा है जबकि महिला क्रिकेटरों को अपने आप यह टेस्ट कराने के लिए कहा है। हालांकि यह बात भी कोरी अफवाह ही साबित हुई क्योंकि मिताली राज ने यह मामला भी स्पष्ट कर दिया।

मिताली राज भी सामने आईं-

मिताली राज भी सामने आईं-

मिताली ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम भी अपने घर में लगातार आरटी पीसीआर टेस्ट करा रही है। मिताली राज ने ट्वीट करते हुए कहा, "यात्रा करना महामारी में चुनौतीपूर्ण है लेकिन बीसीसीआई ने सुनिश्चित किया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत बरकरार सेहत सर्वोपरि रहे। मुंबई और यूके के लिए एक चार्टर की व्यवस्था की गई है और घर पर लगातार आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। आपको बता दें दोनों ही टीमें मुंबई से यूके के लिए फ्लाइट पकड़ेगी और क्वारेंटाइन पीरियड से भी गुजरेगी जबकि इस दौरान उनके कई कोविड-19 टेस्ट होंगे।

भारतीय पुरुष टीम मुंबई में 26 मई से आने के लिए तैयार है जहां पर यहां पर वह 8 दिन का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करेगी और उसके बाद इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी। बीसीसीआई ने इस बार कोविड-19 को लेकर अपने प्रोटोकॉल बिल्कुल स्पष्ट रखे हैं। कोई भी खिलाड़ी जो मुंबई पहुंचने पर कोविड-19 पाया जाता है वह तभी बाहर हो जाएगा और उसके पास वापसी के लिए कोई चांस नहीं रहेंगे।

Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 18:16 [IST]
Other articles published on May 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+