For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरमनप्रीत कौर: अंदाज वीरू का और खेल 'डिविलियर्स' का, वाह शेरनी वाह...

डर्बी। आज चारों ओर केवल भारत की एक ही बेटी का जिक्र हो रहा है, दिल्ली से लेकर लार्डस तक केवल एक ही नाम सबके जुबान पर है और वो नाम है हरमनप्रीत कौर का, जिन्हें मीडिया ने इंडियन 'लेडी डिविलियर्स' का नाम दिया और भारतीय साहित्यकारों ने उन्हें भारतीय शेरनी कहकर पूकारा है।

भारत की इस आन-बान और शान ने गुरूवार को क्रिकेट के मैदान पर सफलता की एक नई दास्तां लिखी है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। आपको बता दें कि महिला विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस जीत में अहम योगदान भारतीय शेरनी हरमनप्रीत कौर का है, जिनके नाबाद 171 की पारी की बदौलत भारत ने कंगारुओं के फाइनल में पहुंचने के ख्वाब को चकनाचूर कर दिया।

आइए जानते हैं भारत की इस वीरांगना के बारे में कुछ खास बातें...

 'दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे' फेवरेट फिल्म

'दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे' फेवरेट फिल्म

  • पंजाब के मोगा जिले में आठ मार्च, 1989 को हरमनप्रीत कौर का जन्‍म हुआ था।
  • उनको क्रिकेट के अलावा फिल्‍में देखने और कार चलाने का शौक है।
  • बॉलीवुड फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे' उनकी फेवरेट फिल्म है।
  • बिग बैश लीग से जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर

    बिग बैश लीग से जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर

    • 28 वर्षीया हरमनप्रीत ने 2009 में पहला वनडे खेला था।
    • 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में अपना पहला शतक जड़ा था।
    • इसके अलावा वह बिग बैश लीग की सिडनी थंडर्स टीम का हिस्‍सा हैं।
    • सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली वह पहली भारतीय क्रिकेटर हैं।
    • 31 गेंदों पर 46 रन जड़े

      • साल 2016 में हरमनप्रीत कौर को मिताली राज की जगह भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंपी गई थी।
      • साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
      • इस सबसे बड़ी जीत में हरमप्रीत ने ही 31 गेंदों पर 46 रन जड़े थे।
      • वीरेंद्र सहवाग को आदर्श मानती हैं

        इंडिया की ये विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अपना आदर्श मानती है और उनके बताए गए सिंद्धात 'बॉल देखो और बॉल ठोंकों' का ही शिद्दत से पालन करती है, उनकी मैच जिताई पारियों पर उनके आदर्श की सारी छाप दिखती है।

        तूफानी पारी

        आज भारत अगर विश्वकप का फाइनल खेलने जा रहा है तो उसके पीछे हरमन की तूफानी पारी ही है। हरमनप्रीत कौर (नाबाद 171) की बेहतरीन पारी के दम पर दिए गए 282 रनों के लक्ष्य के दबाव का भारतीय गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाते हुए मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को 36 रनों से हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

        12 चौके और दो छक्के

        12 चौके और दो छक्के

        ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत ने 12 चौके और दो छक्के की मदद से महज 90 गेंदों में शतक ठोका। यह उनका तीसरा वनडे शतक है। इसके साथ ही यह महिला वनडे क्रिकेट में पांचवां सबसे बड़ा निजी स्‍कोर भी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+