Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत से पाकिस्तान दौरा करने की अपील

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को क्रिकेट संबंध नहीं तोड़ने चाहिए क्योंकि क्रिकेट से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मदद मिलती है.

अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक़ जनवरी में भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है. लेकिन मुंबई हमलों के बाद ऐसा तय नहीं लगता.

कुछ दिनों पहले भारत के खेल मंत्री एमएस गिल ने कहा था कि भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना चाहिए. पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का आवेदन भारत सरकार के पास है.

सरकार की हरी झंड़ी मिलने के बाद ही भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है. इंज़माम का कहना है कि अगर भारत सरकार क्रिकेट टीम को पाकिस्तान नहीं भेजती, फिर भी पाकिस्तान को क्रिकेट संबंध नहीं तोड़ने चाहिए.

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि इससे कोई मतलब नहीं निकलेगा. पहले भी क्रिकेट ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद की है."

मदद

उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान का दौरा करके पाकिस्तान में क्रिकेट की मदद करनी चाहिए. इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंज़माम पर पाबंदी लगा रखी है.

मेरा मानना है कि इससे कोई मतलब नहीं निकलेगा. पहले भी क्रिकेट ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद की है इंज़माम

मेरा मानना है कि इससे कोई मतलब नहीं निकलेगा. पहले भी क्रिकेट ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद की है

उन पर प्रतिबंध इसलिए लगा है क्योंकि इंज़माम भारत में बीसीसीआई से अलग ज़ी समूह की इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) का हिस्सा हैं.

इंज़माम का कहना है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान में नहीं खेलने का फ़ैसला करती है तो यह उप महाद्वीप में क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा झटका होगा.

उन्होंने मुंबई हमलों के बावजूद टेस्ट क्रिकेट के लिए वापस लौटने के इंग्लैंड के फ़ैसले का स्वागत किया लेकिन उन्होंने इस पर सवाल भी उठाया कि इसी आधार पर टीमें पाकिस्तान दौरे पर क्यों नहीं आना चाहतीं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+