For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 World Cup : फाइनल में कहां हुई भारतीय टीम से गलती, हरमनप्रीत काैर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का सपना आस्ट्रेलिया ने चकनाचूर कर दिया है। रविवार हुए फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने 85 रनों से जीत दर्ज कर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा लेकिन इतिहास रचने से चूक गया। लीग मैचों में भारत एक भी मुकाबला नहीं हारा, लेकिन फाइनल में कई गलतियों के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत काैर ने बयान देते इस बात का खुलासा किया कि आखिर कहां टीम से गलती हुई जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

कैच छोड़ना पड़ा महंगा

कैच छोड़ना पड़ा महंगा

हरमनप्रीत काैर ने कहा, ''जिस तरह से हमने लीग चरणों में खेला, वह शानदार था। लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में हमने कई मैच छोड़े जो हमारे लिए घातक साबित हुए। मुझे अभी भी अपनी टीम पर बहुत भरोसा है ... डेढ़ साल का समय महत्वपूर्ण है। भविष्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमें शांत रहने और उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिन्हें हमें सुधारने की आवश्यकता है, विशेष रूप से फील्डिंग। हमम जानते हैं कि हम अपनी खराब फील्डिंग के कारण मैच नहीं जीत सके। हमें इन बातों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है।''

खुद पर भरोसा रखने की है जरूरत

खुद पर भरोसा रखने की है जरूरत

इसके बाद आगे हरमनप्रीत ने कहा, ''भविष्य हमारे लिए महान है। हमें खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। मुझे इस टीम पर भरोसा है। पहला मैच बहुत अच्छा था, इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला। हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज हम नहीं जीत पाए। हमें मेहनत करते रहना है। हम सही लाइन में हैं, हर साल हम सुधार कर रहे हैं। हमें बस यह सोचने की जरूरत है कि हम बड़े खेलों में किस तरह अधिक ध्यान केंद्रित करने वाले हैं, क्योंकि कभी-कभी, हम महत्वपूर्ण खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाते हैं। मुझे उम्मीद है कि आगामी वर्ष हमें बहुत गौरव दिलाएंगे। इस साल हम महिला टी 20 चैलेंज में कुछ और मैचों की उम्मीद कर रहे हैं। वह टूर्नामेंट हमारे घरेलू क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें वहां से दो खिलाड़ी मिले। उम्मीद है, हमें अधिक खिलाड़ी मिलेंगे ताकि वे टीम में योगदान दे सकें।''

छूटे थे 2 कैच

छूटे थे 2 कैच

बता दें इस मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाली एलिसा हीली का भारत ने पहली ही ओवर में कैच छोड़ दिया था। यह कैच कवर्स में खड़ीं युवा खिलाड़ी शैफाली वर्मा के हाथ से छिटका। इसके कुछ देर बाद चौथे ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ ने दूसरी ओपनर बेथ मूनी का अपनी ही बॉल पर आसान सा कैंच गंवा दिया। ये दोनों कैट भारत के लिए निर्णायक साबित हुए और दोनों खिलाड़ियों ने (हीली ने 75 और मूनी ने नाबाद 78) अपनी टीम के लिए 150 से ज्यादा रन बनाए।

Story first published: Sunday, March 8, 2020, 17:20 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+