For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मान गया भारतीय रेल, अब बतौर DSP पंजाब पुलिस को ज्वाइन करेंगी हरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली। पिछले साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी महिला वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने वाली भारतीय टी20 महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय रेलवे के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। दरअसल हरमनप्रीत की उस ऐतिहासिक पारी के बाद कौर की प्रतिभा को देखते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले साल जुलाई में हरमनप्रीत को डीएसपी के पद की पेशकश की थी।

लेकिन इससे ठीक तीन साल पहले हरमनप्रीत को खेल कोटा के तहत वेस्टर्न रेलवे में भी नौकरी मिली थी। इसके तहत रेलवे के साथ हरमनप्रीत ने पांच साल के बॉन्ड पर साइन किया था। पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद मिलने पर हरमनप्रीत रेलवे की नौकरी छोड़ पंजाब पुलिस को ज्वॉइन करना चाहती थीं। लेकिन वेस्टर्न रेलवे उन्हें इसकी इजाजत नहीं दे रहा था। लेकिन काफी सुर्खियों के बाद अब ये विवाद सुलझ गया है।

खुद हरमनप्रीत कौर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गुरुवार को कौर ने ट्वीट कर कहा- "पंजाब पुलिस को बतौर डीएसपी के रूप में ज्वाइन करने के लिए उत्साहित हूं। भारतीय रेल के साथ मेरे बॉन्ड को भरने के लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जी का धन्यवाद। आपका समर्थन और प्रोत्साहन हमेशा मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। और इस मामले में आपकी सहायता के लिए पीयूष गोयल जी को भी धन्यवाद।"

बता दें कि कुछ समय पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा था- "मुझे पिछले पांच महीने से सैलरी नहीं मिली है, रेलवे अधिकारी मेरा इस्तीफा भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं।" यही नहीं हरमनप्रीत कौर ने आरोप लगाया है कि रेलवे अधिकारी उनसे इस्तीफा स्वीकार करने के लिए 27 लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं। हरमनप्रीत ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे के साथ उनका पांच साल तक काम करना था, लेकिन उन्होंने अभी तीन साल ही काम किया है।

हालांकि कौर और भारतीय रेल के इस विवाद में तब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हरमनप्रीत के साथ खड़े थे। अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर कहा था कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उन्होंने लिखा था कि हरमनप्रीत किसी प्राइवेट जॉब के लिए रेलवे की नौकरी नहीं छोड़ रही हैं। जिसके बाद रेलवे ने उनकी बात मान ली और अब कौर पंजाब पुलिस को बतौर डीएसपी ज्वाइन करेंगी।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है जहां टीम ने उसने वनडे सीरीज में विजय हासिल करने के बाद अब टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के लिए एक मैच जीतना है।

Story first published: Thursday, February 22, 2018, 15:54 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+