For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरमनप्रीत और मंधाना को मिली महिला आईपीएल टीमों की कमान, फुल शेड्यूल

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 मई को खेले जाने वाले महिला टी-20 चैलेंज मैच में टीमों की कमान सौंपी गई है। कुल मिलाकर एक टीम की कप्‍तानी भारतीय टी-20 टीम की उपकप्‍तान स्‍मृति मंधाना करेंगी तो दूसरी टीम की कप्‍तानी भारतीय टी-20 टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के पास होगी।

यह मैच इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले खेला जाएगा। पिछले साल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बढ़ी लोकप्रियता के बाद बीसीसीआई ने एक प्रदर्शनी टी 20 मैच आयोजित करने का फैसला किया है। इस मैच से निकट भविष्य में महिला आईपीएल के आयोजन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।


किस समय खेला जाएंगे मैच?
बीसीसीआई के मुताबिक दोपहर दो बजे से ये मैच खेला जाएगा। जिसके बाद शाम सात बजे से पहला क्‍वालिफायर मैच शुरू होगा। इसका लाइव प्रसारण लोग आईपीएल के मैचों की ही तरह स्टार स्पोर्ट्स पर घर बैठे कर सकेंगे। पूर्व महिला खिलाडी और मौजूदा समय में सीओए की सदस्‍य डायना एडुलजी ने इस मैच के कराए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, " महिला क्रिकेटरों के लिए लीग शुरू करने की दिशा में ये मैच काफी महत्‍वपूर्ण कदम है।"

कहां खेला जाएगा मैच
ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां इस मैच के बाद आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच भी खेला जाना है।


क्या होंगे नियम?
महिला टी-20 चैलेंज मैच में नियम आईपीएल की तरह ही होंगे। उदाहरण के लिए एक टीम में केवल चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकेंगे।


ये विदेशी महिला खिलाडी भी लेंगी हिस्‍सा
आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्‍ला के मुताबिक टी-20 महिला क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने वाली सोफी डेविन के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी, विकेटकीपर बल्‍लेबाज एलिसा हेली, मेगन शर्ट और बेथ मूनी ने भी इस मैच को खेलने की हामी भर दी है। इंग्लिश खिलाड़ी डेनियल वेट और डैनियल हैजेल भी महिला आईपीएल का हिस्‍सा होंगी।


Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 20:59 [IST]
Other articles published on May 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+