For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस क्रिकेटर का खुलासा- श्रीसंथ के कमरे में लड़कियां होती थीं, 2-3 लाख आता था कमरे का बिल

Sreesanth's room bill used to 2-3 lakh during IPL days says Harmeet Singh | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। एस श्रीसंथ ने साल 2013 में आईपीएल में स्पाॅट फिक्सिंग करके खुद करियर खराब कर लिया था। उस दाैरान श्रीसंथ के अलावा राजस्थान रॉयल्स के तीन बड़े खिलाड़ी एस श्रीसंत अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला भी फंसे थे। लेकिन अब श्रीसंथ का बैन खत्म होने वाला है। श्रीसंथ जब फंसे थे तो उनपर हाॅटल में लड़कियों के साथ पार्टी करने के आरोप पर भी लगे थे। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेटर और 2012 में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह ने श्रीसंथ को लेकर चाैंकाने वाला खुलासा किया है।

श्रीसंथ के कमरे में होती थी लड़कियां

श्रीसंथ के कमरे में होती थी लड़कियां

हरमीत ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा कि जब वो राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल थे तो श्रीसंत उन्हें हमेशा करीब रखते थे। उनका कमरा श्रीसंथ के बगल में ही होता था। हरमीत ने बताया, ''श्रीसंथ पूरी रात पार्टी करते थे और उनके कमरे में लड़कियां भी होती थीं। उस वक्त सिर्फ दो ही टेस्ट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और श्रीसंथ उस टीम में थे और दोनों को मुझसे लगाव था। आखिर उनके साथ कौन नहीं रहना चाहता था। श्रीसंथ का मुझसे ज्यादा ही लगाव था और वो हमेशा अपने पड़ोस के कमरे में रखते थे ताकि कोई दूसरा खिलाड़ी परेशान ना हो।''

देर रात करते थे पार्टी

देर रात करते थे पार्टी

यही नहीं, हरमीत ने यह भी कहा कि श्रीसंथ देर रात पार्टी में व्यस्त रहते थे। जब श्रीसंथ की गिरफ्तारी हुई तो फुटेज में दिखाया गया कि महिला श्रीसंथ के कमरे में जा रही थी। हरमीत ने इस मुद्दे पर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, ''उनके कमरे में कौन आ रहा है इससे मेरा कोई लेना देना नहीं था। पर जब मैं कभी सुबह 6 या 7 बजे जिम जाने के लिए उठता था तो श्रीसंथ तभी पार्टी कर रहे होते थे। मुझे कभी इसलिए शक नहीं हुआ क्योंकि जो जीजू जनार्दन गिरफ्तार हुआ था उसने हमें बताया था कि वो श्रीसंत का भाई है। तो ऐसे में कौन शक करता। वो श्रीसंत के साथ हमेशा रहता था और उनके साथ लड़कियां भी रहती थीं। श्रीसंत स्मार्ट और जवान थे और जयपुर में उनके साथ लड़कियां होती थीं, इसलिए मैंने कभी उनपर शक नहीं किया।''

कमरे का भी आता था ज्यादा

कमरे का भी आता था ज्यादा

इसके अलावा हरमीत ने कहा, ''जब भी हम कहीं 2 या 3 दिन रुकते थे तो रूम सर्विस का बिल 2 से 3 लाख रुपए आता था। श्रीसंथ अपनी शराब खुद खरीदते थे, वो शराब लोगों को तोहफे में ही बांट देते थे। मुझे लगा कि वो अमीर हैं क्योंकि उन्होंने दो वर्ल्ड कप जीते थे और वो कई आईपीएल में खेल चुके थे। हमरा शक कभी फिक्सिंग की ओर नहीं गया।"

Story first published: Friday, July 31, 2020, 14:18 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+