IPL में नहीं बिका ये धाकड़ क्रिकेटर, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

मुंबई। कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि मुंबई के अंधेरी स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म पर अंडर-19 वर्ल्‍ड कप खेल चुके क्रिकेटर हरमीत सिंह ने कार चढ़ा दी थी। यह बिल्‍कुल 'ओपन एंड शट' केस था। पुलिस ने हरमीत को गिरफ्तार भी कर लिया और जरूरी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर क्रिकेटर को कोर्ट में पेश कर दिया। हरमीत मुंबई से क्रिकेट खेलते हैं और लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। ए‍क इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा कन्‍फ्यूजन सामने आया और इसका खामियाजा मध्‍य प्रदेश के बैट्समैन हरप्रीत सिंह को भुगतना पड़ा।

हरप्रीत सिंह को IPL में नहीं मिला कोई खरीददार

हरप्रीत सिंह को IPL में नहीं मिला कोई खरीददार

सोशल मीडिया साइट्स पर हरमीत सिंह की जगह मध्य प्रदेश के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह का नाम लिख दिया गया। हालांकि ऐसा मिलते-जुलते नाम की वजह से हुआ। बाद में गलती सुधार ली गई। इसका सीधा असर यह हुआ कि टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हरप्रीत सिंह को किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

समझिए पूरा मामला

समझिए पूरा मामला

20 फरवरी को आईपीएल की 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। इस दौरान कई खबरों में बताया गया कि हरप्रीत को मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर कार चढ़ा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि असल में गिरफ्तार किया गया क्रिकेटर हरमीत सिंह था। बाद में इस गलती को सुधारा भी गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नीलामी के दौरान हरप्रीत सिंह को किसी ने नहीं खरीदा और आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि ने बताया कि इसके पीछे की वजह एक गलत ट्वीट था, जो उन्होंने नीलामी के दौरान देखा।

क्‍या कहना है हरप्रीत का

क्‍या कहना है हरप्रीत का

हरप्रीत ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''कई मीडिया रिपोर्ट्स में रेलवे स्टेशन पर कार चढ़ाने वाले क्रिकेटर (हरमीत) की जगह मेरा नाम लिखा गया।'' इमेज खराब ना हो, इसीलिए मुझे किसी फ्रेंचाईजी ने नहीं खरीदा, आईपीएल में खेलने का मेरा सपना अधूरा रह गया।''

बेहद परेशान हैं हरप्रीत

हरप्रीत ने कहा, ''मैं दिमागी तौर पर काफी परेशान हूं। मेरा नाम तो खराब हो गया ना। कोई इसे कैसे ठीक करेगा? लोग मुझे फोन कर पूछते हैं कि ये तुमने क्या कर दिया।'' उन्‍होंने कहा ''मुझे पूरी उम्मीद थी कि इस बार आईपीएल की किसी टीम में जरूर चुना जाऊंगा। मेरी परफॉर्मेंस भी ठीक रही थी। जैसे ही मेरे नाम से गिरफ्तारी की खबरें आईं तो फ्रेंचाईजी ने मुझे नहीं खरीदा।'' ''कोई भी गूगल पर मेरा नाम लिखकर सर्च करता है तो लिखा आता है मैं गिरफ्तार हो चुका हूं।''

 जानिए कार चढ़ाने वाले असली क्रिकेटर को

जानिए कार चढ़ाने वाले असली क्रिकेटर को

स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाने वाला हरमीत सिंह मूलरूप से पंजाब का है। उसकी फैमिली मुंबई में रहती है। हरमीत लेफ्ट ऑर्म स्पिनर है। हरप्रीत (25) और हरमीत (24) दोनों ही प्लेयर अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत की ओर से खेल चुके हैं।

यूपी चुनाव: मतदान से एक दिन पहले सुल्तानपुर की ये बेटी रचेगी इतिहास?

यूपी चुनाव: मतदान से एक दिन पहले सुल्तानपुर की ये बेटी रचेगी इतिहास?

26 फरवरी को मिस इंडिया कांटेस्ट का फाइनल होना है और

Story first published: Thursday, February 23, 2017, 14:14 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+