Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को हर्षा भोगले ने दिया जवाब- "मेरा भारत टूटा नहीं है"

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बुधवार को एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। भोगले का जवाब था- "मेरा भारत टूटा हुआ नहीं है"

दरअसल हर्षा भोगल ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी जिस पर डेनिस बॉक्सिंग डे नाम के यूजर ने ट्विटर पर जवाब देते हुए भोगले की तारीफ की थी। डेनिस ने इस तारीफ में ये भी कहा था कि भारत टूट चुका है। किसी और देश के नेताओं की नाजियों के साथ इतनी तुलना नहीं की गई जितनी भारत के नेताओं की। हर्षा ने इसी पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा है कि उनका देश टूटा नहीं है।

इससे पहले, एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट किया था: "मैं इसके लिए केवल हर्ष की सराहना कर सकता हूं। उनका भारत टूट गया है। दुनिया में किसी भी अन्य देश के नेता या सत्ताधारी दल की नाज़ियों से तुलना नहीं की जा रही है। इस मुद्दे पर, हम सभी को हर्षा भोगले जैसा होना चाहिए।" केवल गौतम गंभीर को छोड़कर जिन्होंने विभाजन करने वाली पार्टी को चुना है।

हर्षा भोगले की पोस्ट पर कई यूजर ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने हर्षा को खुलकर सपोर्ट किया है तो वहीं कुछ यूजर ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा है कि कोई किसी को नहीं बांटने जा रहा है।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 17:49 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+