For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'स्टोक्स मैदान पर वक्त खराब कर रहे हैं, वो कोरोना की वैक्सीन खोज लेंगे'

मैनचेस्टर : कोरोना के कहर के बीच फैंस ने क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाना पहले जैसे शुरू कर दिया है। चार महीने बाद विंडीज-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के जरिए फैंस को रोमांच देखने को मिला। तीन मैचों की सीरीज के हुए अब तक के दो मैचों में कई चीजें बदलती दिखीं। वहीं बेन स्टोक्स ने ऑलराउंडर प्रदर्शन कर टेस्ट में ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। दूसरे टेस्ट में स्टोक्स का प्रदर्शन ऐसा रहा जैसे मानों टी20 मैच हो। उनके प्रदर्शन को देख कमेंटेटर हर्षा भोगले ने मजेदार ट्वीट किया।

हर्षा भोगले में मजेदार स्‍टोक्‍स की चमत्‍कारी फॉर्म को देखकर ट्वीट करते हुए लिखा कि स्‍टोक्‍स को भी सफलता मिलती है। मुझे लगता है कि वह क्रिकेट के मैदान पर वक्‍त बर्बाद कर रहे हैं। इस समय वह जिस फॉर्म में हैं, वह शायद कोविड की वैक्‍सीन खोज लेंगे। दरअसल बेन स्‍टोक्‍स ने बल्‍ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई और उन्‍होंने अधिकतर बार अपने अकेले के दम पर टीम को संकट से बाहर निकालकर जीत दिलाई। उनके पिछले कुछ प्रदर्शन को देखकर लगता है कि अगर वो मैदान पर खड़े हैं तो सफल होकर ही लौटेंगे।

बता दें कि पहला टेस्ट साउथंप्टन में विंडीज के हाथों हारने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में 113 रनों से शानदार जीत के साथ सीरीज रोमांचक मोड़ पर ला दी है। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स, जिन्होंने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने पहली पारी में एक विकेट के साथ 356 गेंदों में 176 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 57 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पारी खेलते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Tuesday, July 21, 2020, 16:29 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+