For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजय मांजरेकर के लिये विवादों से भरा रहा 2019, जब हर्षा भोगले को टीवी पर कहे अपशब्द, अब मांगी माफी

नई दिल्ली। साल 2019 का अंत हो रहा है और क्रिकेट से जुड़े सभी खिलाड़ी और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी-अपनी यादें शेयर करने में जुटे हैं। इस बीच क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने संजय मांजरेकर जो कि इस पूरे साल गलत कारणों से खबर में छाये रहे ने ईएसपीएन के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में संजय मांजरेकर ने हाल ही में कॉमंटेटर हर्षा भोगले के साथ हुए विवाद को लेकर बात की और माफी मांगते हुए भी नजर आये।

और पढ़ें: IPL 2020: तय हो गई आईपीएल के 13वें सीजन की तारीख, मुश्किल में पड़ी टीमें, जानें क्यों

हर्षा भोगले और संजय मांजरेकर के साथ यह विवाद उस वक्त हुआ था जब भारत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरा था। यह दोनों ही कामेंट्री बॉक्स में बैठे और तभी यह विवाद सामने आया।

संजय मांजरेकर को है अपने बयान पर दुख, मांगी माफी

संजय मांजरेकर को है अपने बयान पर दुख, मांगी माफी

संजय मांजरेकर ने ईसपीएन के साथ बात करते हुए इस घटना पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि मेरा बयान गलत था, मैंने गलत टिप्पणी की जिसका मुझे खेद है।

मांजरेकर ने कहा,' ईडन गार्डन्स में की गई मेरी उस टिप्पणी पर मुझे खेद है। मैं गलत था, मैंने भावनाओं में बहकर प्रोफेशनल तरीके से व्यव्हार नहीं किया। यह कुछ ऐसा है जिसका मुझे अफसोस है। मुझे सबसे ज्यादा इस बात का अफसोस है कि मैंने अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने दिया।'

संजय मांजरेकर ने माना वह उस वक्त अनप्रोफेशनल हो गये थे और भावनाओं में बह गये थे।

उन्होंने कहा,' यह मेरे लिये अनप्रोफेशनल होने से ज्यादा अशोभनीय था इसलिये मैंने सबसे पहले शो के निर्माताओं से माफी मांगी, क्योंकि मैं गलत था। जिन लोगों ने मेरी किताब पढ़ी होगी वो जानते होंगे कि मैनें हमेशा अच्छे कॉमेंटेटर्स की वकालत की है फिर चाहे उन्होंने क्रिकेट खेला हो या नहीं।'

आखिर क्या था विवााद?

आखिर क्या था विवााद?

ईडन गार्डन्स के मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन हर्षा भोगले और संजय मांजरेकर पिंक बॉल के नेचर को लेकर बात कर रहे थे। तभी हर्षा भोगले ने कहा कि पिंक बॉल के नेचर और डे-नाइट टेस्ट मैच में इसे देखने को लेकर होने वाले अनुभव के बारे में खिलाड़ियों से बेहतर कोई नहीं बता सकता।

इस पर मांजरेकर ने कहा मुझे नही लगता कि विजिबिलटी कोई परेशानी का कारण हो सकती है। इस पर भोगले ने कहा कि यह बात भी खिलाड़ियों से बेहतर कोई नहीं बता सकता।

भोगले की यह बात सुनकर मांजरेकर ने अपना आपा खो दिया और कहा कि खिलाड़ियों से पूछने की जरूरत आपको है क्योंकि आपने कभी भी कोई मैच नहीं खेला है। मांजरेकर के इस कॉमेंट के बाद क्रिकेट जगत में हर ओर उनकी आलोचना हुई, हालांकि उन्होंने उसे लेकर तब कोई माफी नहीं मांगी।

हर्षा-भोगले और संजय मांजरेकर के बीच कुछ ऐसी हुई थी बातचीत

हर्षा-भोगले और संजय मांजरेकर के बीच कुछ ऐसी हुई थी बातचीत

तीसरे दिन का मैच खत्म होने के बात दोनों कॉमेंटेटर मैदान पर पोस्ट मैच रिव्यू कर रहे थे इस दौरान हर्षा भोगले ने कहा,' खेल खत्म हो गया है और इस गेम पर पोस्टमार्टम किया गया है लेकिन इस गेम का पोस्टमार्टम होना चाहिए। इस मैच में सफेद वाइड स्क्रीन के चलते विजिबिलिटी खिलाड़ियों के लिये परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है।'

इस पर मांजरेकर ने कहा,' मुझे नहीं लगता कि विजिबिलटी कोई समस्या रही है, क्योंकि जब आप स्लिप में खड़े खिलाड़ियों के कैच देखें तो बिल्कुल नहीं लगता कि उन्हें कोई भी परेशानी हुई होगी।'

तभी भोगले ने कहा,' हमें इस बारे में खिलाड़ियों की राय जानने की जरूरत है।' तभी मांजरेकर ने भोगले की बात को बीच में काटते हुए कहा,' आपको पूछने की जरूरत है, आप पूछिये, जिन लोगों ने क्रिकेट खेला है यह उनके लिये बिल्कुल साफ नजर आ रहा है।'

आपको बता दें कि हर्षा भोगले हमेशा से कॉमेंटेटर रहे हैं जबकि संजय मांजरेकर ने 1987 से 1996 के बीच भारत के लिये 37 टेस्ट मैचों में शिरकत की है।

Story first published: Tuesday, December 31, 2019, 12:53 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+