लाइफ का सबसे यादगार लम्हा..जब सचिन ने मुझे डिनर पर चलने को कहा: रैना
नई दिल्ली। 18 जून से भारत, बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेलने जा रहा है, जिसके लिए विशेष तैयारी कर रहे भारत के मिडिल आर्डर के बैटसमैन सुरेश रैना ने अपनी दिल की बातें मीडिया से बांटी।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रैना ने कहा कि साल 2008 में कराची में हांगकांग के खिलाफ वनडे में अपना पहला शतक जड़ा था, तब द्रविड़भाई और वीरू पा जी ने आकर मुझे गले लगाया था और अपनी कैप मुझे दी थी जिसे मैं कभी भी भूल नहीं सकता हूं लेकिन इससे भी बढ़कर मेरे लिए खास बात यह थी कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अगले दिन मुझे डिनर में साथ चलने को कहा था, जो कि मेरी लाइफ का सबसे यादगार पल है, जिसे शायद में मरने के बाद भी नहीं भूलंगा।
मैं द्रविड़, वीरू और सचिन के खेल को देखते हुए बड़ा हुआ
रैना ने कहा था कि मैं द्रविड़, वीरू और सचिन के खेल को देखते हुए बड़ा हुआ था लेकिन जब मुझे इन लोगों के साथ क्रिकेट खेलने को मिली तो मुझे अपनेआप पर ही भरोसा नहीं हो रहा था, मैंने इन सभी महान खिलाड़ियों के खेल से बहुत कुछ सीखा है और हमेशा मुझे इन सब का मार्गदर्शन मिलता रहता है।
आखिरकार रैना-प्रियंका का हुआ मिलन, पेरिस में मना हनीमून
बांग्लादेश के लिए सुरेश रैना ने बोला कि इन लोगों ने हाल में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है, मुझे लगता है कि हमारे बीट मुकाबला काफी रोमांचक और दिलचस्प होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
