Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : महिला ट्रेनर ने पांड्या की जिम में करवाई कसरत, बुमराह ने उड़ाया मजाक

Jasprit Bumrah mocks Hardik Pandya who was seen with Trainer Yasmin Karachiwala | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पीठ की सर्जरी पूरी हो जाने के बाद अब आलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में फिर से वापसी करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। पांड्या पांड्या हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज में ही उनकी पीठ में चोट लगी थी। इसके बाद वह टीम से बाहर हैं। लंदन में पीठ के निचले भाग में सर्जरी करवाने के बाद पांड्या करीब 40 दिनों बाद जिम करते दिखे। एक महिला ट्रेनर पांड्या की कसरत करवाती दिखीं, जिसका वीडियो खुद पांड्या ने शेयर किया। लेकिन इस वीडियो पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मजाक उड़ा दिया।

हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते लिखा, ''पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होने के लिए, जो कुछ भी मैं कर सकता हूं, वह कर रहा हूं । आपकी सभी का उत्साहवर्धक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'' उनके इस ट्वीट पर बुमराह ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपकी आवाज प्रेशर कुकर की तरह आ रही है। दरअसल, कसरत करते समय पांड्या जोर-जोर से सांस ले रहे थे, जिसपर बुमराह ने मजाक उड़ाया।

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 से पहले अपने रिटेन और रिलीज किये खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है। बुमराह 2013 और हार्दिक 2015 से टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने टूर्नामेंट के पिछले सीजन को अपने नाम किया था और इसमें दोनों का अहम योगदान था। आईपीएल 2018 से पहले मुंबई के पास तीन ही खिलाड़ी रिटेन करने का विकल्प था। कप्तान रोहित शर्मा का अलावा फ्रेंचाइजी ने हार्दिक और बुमराह को ही रिटेन किया था।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 15:53 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+