Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईद के माैके पर हसीन जहां ने किया डांस, फैन बोला- पागल औरत शर्म करो

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां जब से अपने पति से लड़ाई के बाद अलग हुई हैं तभी से उनसे कई लोग खार खाए बैठे हैं। यही वजह है कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वो जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती हैं लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। सोमवार को ईद के मौके पर भी ऐसा ही किया गया। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

हसीन जहां ने ईद पर किया डांस
सोमवार को ईद के मौके पर हसीन जहां ने अपने ही अंदाज में फैंस को बधाई दी। हसीन जहां ने एक गाने पर डांस किया। इस गाने के बोल थे, 'मेरी गोरी-गोरी बांहें, बांहों में आ जाना, अब कैसा घबराना है और कैसा शर्माना...' हसीन जहां ने इस वीडियो में अपने चेहरे पर एक कार्टून कैरेक्टर का फोटो भी लगाया हुआ था। हसीन जहां का ये वीडियो कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने हसीन को ट्रोल करने की कोशिश की। हसीन जहां के वीडियो पर कुछ फैन ने लिख दिया, 'पागल औरत शर्म करो' एक फैन ने तो उनके डांस पर ही सवाल खड़े कर दिये।

बता दें हसीन जहां को चांद रात के दिन भी कुछ लोगों ने ट्रोल किया। हसीन जहां ने ईद से पहले चांद रात की लोगों को बधाई दी थी, जिसके बाद एक फैन ने लिखा- 'आप रोजे भी रखते हो या सिर्फ टिकटॉक बनाते हो.?'

बता दें रोजों के दौरान हसीन जहां ने अपने कुछ वीडियो पोस्ट किये थे जिसपर कई लोगों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की थी, लेकिन हसीन जहां ने अपने ही अंदाज में उन्हें जवाब दिया था। अब ईद के मौके पर भी वो लोग हसीन जहां को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

हसीन जहां ने तो डांस के जरिए लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी, वहीं उनके पति मोहम्मद शमी ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी। शमी ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक। अल्लाह आप लोगों की सभी ख्वाहिशें और सपने पूरा करे।'

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 13:57 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+