
लगाई जा रही अटकलें :
हसीन जहां के कांग्रेस में शामिल होने साथ अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सियासी धुरंधर अभी से गुणा भाग करने में जुट गए हैं। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद चुनाव मैदान में आने की भी चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है।

मोहम्मद शमी पर लगाए थे आरोप:
हसीन और शमी का संबंध काफी विवादों भरा रहा। पहले हसीन ने शमी और उनके घर वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।इ़सके बाद हसीन ने शमी पर शादी के बाद अफेयर, मैच फिक्सिंग जैसे आरोपों भी लगाए।इतना ही नहीं, हसीन का आरोप था कि शमी के पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं, जो उन्हें फंडिंग करती है। इस दौरान हसीन जहां ने मोबाइल चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे। पुलिस ने शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 323, 307, 376, 506, 328 और 34 के तहत केस दर्ज किए थे. इसमें घरेलू हिंसा के आरोप में भी केस दर्ज था. हालांकि, BCCI की आंतरिक जांच में मोहम्मद शमी को बेकसूर पाया गया था। जिसके बाद शमी को भारतीय टीम के कॉन्ट्रैक्ट में जारी रखा गया था।
हाल ही में शमी ने भी हसीन पर उनको जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कर बंगाल सरकार से सुरक्षा की मांग की थी।
MeToo : महिलाओं के समर्थन में उतरीं क्रिकेटर मिताली राज, कही ये बड़ी बात

कौन हैं हसीन जहां?
हसीन जहां एक प्रोफेशनल मॉडल रह चुकी हैं, इससे पहले वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइटरायडर्स की चीयरलीडर भी रही थीं। हसीन जहां ने 2014 में मोहम्मद शमी से शादी की थी, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी छोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
