For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खतरे में पड़ा विराट कोहली का रिकाॅर्ड, हाशिम अमला सिर्फ 77 रन दूर

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। इस दाैरान कई बल्लेबाज रिकाॅर्ड्स की झड़ी लगाते दिखेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) को अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका(South Africa) के खिलाफ साउथंप्टन में होना है। कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) के बल्ले से रन निकलने के उम्मीद होगी, लेकिन इसके पहले उनके फैंस के लिए निराश करने वाली खबर यह है कि 'रन मशीन' कोहली का एक बड़ा रिकाॅर्ड खतरे में पड़ गया है।

क्या है वो रिकाॅर्ड?

क्या है वो रिकाॅर्ड?

दरअसल, कोहली का अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का रिकाॅर्ड खतरे में पड़ गया है। उनके इस रिकाॅर्ड को साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला तोड़ने में करीब हैं। कोहली ने 175 पारियों में 8 हजार रन पूरे किए थे। जबकि अमला अभी तक वनडे क्रिकेट में 172 पारियों में 7923 रन बना चुके हैं। अगर अमला 2 जून को बांग्लादेश के खिलाफ 73 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 8 हजारी बनने का रिकाॅर्ड उनके नाम हो जाएगा।

ऐसा करने वाले चौथे अफ्रीकी बल्लेबाज बन सकते हैं अमला

ऐसा करने वाले चौथे अफ्रीकी बल्लेबाज बन सकते हैं अमला

अगर अमला 8000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। अमला 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले जाक कैलिस, एबी डिविलियर्स और हर्शल गिब्स यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जाक कैलिस वनडे में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 11,550 वनडे रन बनाए। ये पूर्व ऑलराउंडर इकलौता ऐसा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी है जिसने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1000 रन बनाए हों। अगर अमला इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 रन भी बना लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले कैलिस के बाद दूसरे अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाएंगे।

'60 सेकेंड चैलेंज' में भारत से आगे निकला पाक तो मलाला ने उड़ाया मजाक, देखें VIDEO

रिकॉर्ड बनाने में सबसे तेज हैं अमला

रिकॉर्ड बनाने में सबसे तेज हैं अमला

दाएं हाथ के इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के नाम पहले से ही वनडे में सबसे तेज 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड है। हाशिम अमला बांग्लादेश के खिलाफ मैच में ही सबसे तेज 8000 रन का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 17:26 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+