जेल से मिली आजादी तो श्रीसंत ने कहा कभी नहीं भूलूंगा ‘वो 27 दिन’
नयी दिल्ली। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले 27 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद बेल पर रिहा हुए राजस्थान रॉयल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत सदमे में है। जंल में बिताए अपने जीवन के सबसे बुरे दिनों को याद कर श्रीसंत ने कहा कि जेल मे बिताए 27 दिन वह कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने कहा कि जेल में बीता समय काफी मुश्किल भरा था। उन्हें ये समय जीवन भर याद रहेगा। श्रीसंत ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें देश की न्याय प्रक्रिया में पूरा भरोसा है और वह जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे।
श्रीसंत ने कहा कि वो जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग और कानून का पालन करेंगे। श्रीसंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह खुद को निर्दोष साबित कर देंगे। गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार क्रिकेटर एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और 17 अन्य लोगों पर दिल्ली पुलिस द्वारा मकोका के कड़े प्रावधान लगाए जाने के बावजूद उन्हें कोर्ट जमानत दे दी।
दोनों खिलाड़ियों के अलावा अदालत ने 17 अन्य आरोपियों को राहत प्रदान की। इनमें 14 सट्टेबाज शामिल है। इनको 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और उतनी ही राशि की जमानत देने को को कहा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
