नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का मानना है कि वह अपनी बल्लेबाजी की तकनीक पर ही निर्भर हैं और वह उसी तरह से बल्लेबाजी कर सकते हैं, वह खुद को एबी डिविलियर्स की तरह रिवर्स फ्लिक मारने में असमर्थ बताते है।
इसे भी पढ़ें- केकेआर के लिए बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हो सकते हैं क्रिस लिन
मुरली विजय काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, वह आईपीएल में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं, लेकिन उनका टीम में नहीं होना दूसरे खिलाड़ियों के लिए एक मौका हो सकता है कि वह टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुझे भरोसा है कि हमारी टीम बेहतर खेल खेलेगी, टीम के लिहाज से हम किसी भी बड़ी टीम को हरा सकते हैं। वहीं अपने पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बारे में मैक्सवेल का कहना है कि हम सभी जानते हैं कि वीरू अपने समय के जबरदस्त बल्लेबाज हैं, वह कभी भी आपको खास अंदाज में खेलने के लिए दबाव नहीं डालते हैं, मैंने देखा है कि वह अपने हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करते हैं, वह खिलाड़ियों को कहते हैं कि आप अपना खेल दिखाइए।