
'देखो दोस्तों शमी की कब की पैदाइश है'
हालांकि हसीन जहां ने अब फोटो और पोस्ट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने शमी के प्रमाणपत्र की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "देखो दोस्तों शमी की कब की पैदाइश है और मीडिया में बैठकर दुनिया के सामने खुद को 1990 का बताता है। फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर कैब, बीसीसीआई और जनता को उल्लू बनाया। अंडर 22 में खेलने के लिए झूठा प्रमाणपत्र बनाया। आप ही बताओ उस लड़के का क्या दोष था जो कि शमी के कारण खेल नहीं पाया। दुनिया को शमी ने बताया कि मैं उम्र में बड़ी हूं लेकिन देखों कौन बड़ा है। इतना ही नहीं इसने कई सार फर्जी कागजात बनवाए हैं।"

शमी की जन्म तारीख साल 1982 की है
हसीन ने शमी के ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने एक बड़ा कैप्शन दिया। फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि जन्म तारीख साल 1982 की है। शमी की मौजूदा उम्र 28 साल है, जिसके बारे में हसीन ने दावा किया है कि वह झूठा है।

दोस्तों आप सब भी ऐसे झूठे प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं
यही नहीं हसीन जहां ने आगे लिखा, "अगर अभी भी कैब, बीसीसीआई या यूपी सरकार इस बात को दबाती है तो दोस्तों आप सब भी ऐसे झूठे प्रमाणपत्र बनाकर अपने काम में ला सकते हैं।" आपको बता दें कि मोहम्मद शमी अभी दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
