नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां लंबे समय से एक-दूसरे से अलग हैं। हसीन जहां का लाॅकडाउन के समय सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस करते हुए वीडियो शेयर करते हुआ है।
हसीन जहां बॉलीवुड के गीत कांटा लगा पर डांस कर रही हैं। इस इस वीडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। वहीं, शमी के फैन्स उन्हें वापस माफी मांगकर उनके पास जाने को कह रहे हैं तो वहीं फैन्स उन्हें यह सलाद देते हुए भी कमेंट कर रहे हैं कि आपकी और शमी के बीच मतभेद के कारण बेटी का भविष्य खराब हो रहा है।
बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। शमी ने इस समय तो उन आरोपों पर खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टग्राम चैट पर उन्होंने इसे एक बुरा वक्त बताया था। शमी ने उस चैट में बताया था कि उन आरोपों से वह इतना टूट गए थे कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। शमी ने बताया था कि वह उन आरोपों से किस हद तक टूट गए थे।
View this post on Instagram#hasinjahanfam #hasinjahan😃😃💃💃
A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on
दोनों घरेलू मसलों के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ समय पहले उन पर कई आरोप लगाए थे और बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इससे शमी की निजी जिंदगी काफी परेशानियों से भर गई। दोनों ने 2014 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल रह चुकी हैं और बाद में वह केकेआर की चीयरलीडर बन गई थीं।