For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेटी के नाम से हटाया शमी का सरनेम, हसीन जहां ने शेयर की आयरा की फोटो

नई दिल्लीः मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच की दूरियों को दर्शाता एक और मोड़ आ गया है। हसीन जहां ने अपनी बेटी आयरा के नाम से भारतीय तेज गेंदबाज का सरनेम हटा दिया है। इतना ही नहीं, शमी का सरनेम हटाकर हसीन जहां ने आयरा को अपना सरनेम दे दिया है।

शमी और हसीन के बीच का रिश्ता कई कड़वाहट के दौरे से गुजरता हुआ सार्वजनिक तौर पर उजागर होता चला गया। आज की तारीख में भारतीय क्रिकेट फैंस को शमी की वैवाहिक जिंदगी की त्रासद स्थिति की जानकारी है।

हसीन ने बेटी के लिए लिखा- आयरा जहां

हसीन ने बेटी के लिए लिखा- आयरा जहां

फिलहाल शमी का ध्यान पूरी तरह से क्रिकेट पर है और जिस लय में वो रहे हैं उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अभी भारत के लिए चार-पांच साल और खेल सकते हैं। दूसरी और हसीन जहां हैं जो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का संकेत दे चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करती हैं, कई बार फब्तियां भी कसती हैं और बोल्ड फोटो भी डालती हैं।

फोटो डालने की इसी कड़ी में ताजा फोटो उन्होंने आयरा का डाला है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आयरा जहां।

'फैब 4' क्लब के बाकी तीन खिलाड़ियों पर ये है केन विलियमसन की राय

अभी तक दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है

अभी तक दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है

शमी और हसीन की शादी अप्रैल 2014 में हुई थी लेकिन तमाम दूरियों के बावजूद दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं हुआ है। हालांकि दोनों अलग रहते हैं। इससे पहले, जहां ने शमी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें से कुछ आपराधिक प्रकृति के थे। 2017 के बाद से, उन्होंने अन्य आरोपों के बीच शमी पर यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के भी आरोप लगाने शुरू कर दिए।

तेज गेंदबाज के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के बाद, बीसीसीआई ने शमी के अनुबंध को वापस लेने का फैसला किया। हालांकि, कोई भी आरोप सही साबित नहीं हुआ है। बाद में, बोर्ड ने उन्हें फिर से केंद्रीय अनुबंध सौंप दिया। तब से शमी खेल के सभी प्रारूपों में भारतीय पेस अटैक का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

मैदान पर कब होगी शमी की वापसी?

मैदान पर कब होगी शमी की वापसी?

इस बीच, शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान सिर्फ एक खेल में दिखाई दिए। उनको कंगारू गेंदबाजों की भयानक बाउंसरों ने घेर लिया जिनमें से एक गंभीर रूप से फोरऑर्म पर लगी और चोटिल शमी पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

इंग्लैंड के खिलाफ भी शमी पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वह अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं। हालांकि शमी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम में अपनी जगह बना सकते हैं - जहां पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय और तीन वनडे खेलने हैं।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 17:33 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+