For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हसीन जहां ने शेयर की नई फोटो, यूजर बोला- बहुत जल्द तुम भी राखी सावंत बनोगी

Hasin Jahan shares new photo, user said you will be Rakhi Sawant soon | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां जब से अपने पति से लड़ाई के बाद अलग हुई हैं तभी से उनसे कई लोग खार खाए बैठे हैं। यही वजह है कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वो जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती हैं लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। अब हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रैस में एक हाॅट तस्वीर शेयर की, जिसके कारण उन्हें ट्रोल होना पड़ा।

फैन ने किया ट्रोल

फैन ने किया ट्रोल

दरअसल, हसीन जहां ने फोटो शेयर हुए लिखा, ''ब्लैक एंड व्हाइट हमेशा आधुनिक दिखता है।'' हसीन ने इस तस्वीर में ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। हांलाकि ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। जिसके बाद फैंस जमकर कमेंट करने शुरू कर दिए। हसीन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, तुम बहुत सुंदर लग रही हो... दूसरे ने लिखा- भाभी मस्त लग रही है, तो एक यूजर ने हसीन को ट्रोल करते हुए लिखा- बहुत ही जल्द तुम भी राखी सावंत बनोगी।

हसीन ने शमी पर लगाए थे आरोप

हसीन ने शमी पर लगाए थे आरोप

बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए थे। शमी ने इस समय तो उन आरोपों पर खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा के साथ लाइव इंस्टग्राम चैट पर उन्होंने इसे एक बुरा वक्त बताया था। शमी ने उस चैट में बताया था कि उन आरोपों से वह इतना टूट गए थे कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। शमी ने बताया था कि वह उन आरोपों से किस हद तक टूट गए थे।

एक-दूसरे से अलग हैं दोनों

एक-दूसरे से अलग हैं दोनों

दोनों घरेलू मसलों के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ समय पहले उन पर कई आरोप लगाए थे और बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इससे शमी की निजी जिंदगी काफी परेशानियों से भर गई। दोनों ने 2014 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल रह चुकी हैं और बाद में वह केकेआर की चीयरलीडर बन गई थीं।

Story first published: Saturday, June 27, 2020, 15:17 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+