For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी पर फिर भड़कीं हसीन जहां ने क्यों कहा- खुल्ला बेशर्म लफंगा है

नई दिल्ली : विश्व कप 2019 में मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास भी रचा था। चेतन शर्मा के बाद वे ऐसे दूसरे भारतीय गेंदबाज थे जिन्होंने विश्व कप में हैट्रिक ली थी। खास बात यह है कि विश्व कप के इस संस्करण में शमी का वह पहला ही मैच था। शमी इस मैच में भुवनेश्वर के चोट लगने पर टीम में शामिल किए गए थे। शमी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पिछले एक दो साल में अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है जिसकी वजह से ना केवल उनकी गति बढ़ी है बल्कि वे पहले से कहीं बेहतर गेंदबाज नजर आ रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन्हीं सालों में शमी लगातार अपनी पर्सनल समस्या से भी जूझते रहे। इस दौरान शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच संबंध बेहद खराब स्तर तक चले गए।

'खुल्ला बेशर्म लफंगा'

'खुल्ला बेशर्म लफंगा'

फेसबुक पर किए इस पोस्ट में हसीन जहां ने शमी के टिक-टॉक अकाउंट के स्कीनशॉट को पोस्ट करते हुए लिखा- 'लफंगे शमी अहमद ने टिक-टॉक अकाउंट खोला है और उसमे 97 लोगों को फॉलो किया है लफंगे ने, जिसमे 90 लड़कियां हैं, खुल्ला बेशर्म लफंगा है। एक बच्ची का बाप होकर शर्म नहीं आती इसे छी छी।' इस पोस्ट में हसीन ने उन लड़कियों की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट भी डाला है जिनको शमी फॉलो कर रहे हैं। गौरतलब है कि जब शमी ने हैट्रिक ली थी तो हसीन जहां ने कहा था, 'भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो इसी तरह का बढ़िया प्रदर्शन जारी रखना होगा। अपने देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर के लिए गर्व की बात है और अगर आप अपनी टीम को जिताते हैं तो इससे बड़ी बात कोई हो ही नहीं सकती। मेरी दिल से ख्वाहिश है कि भारतीय टीम विश्व कप लेकर आए।' लेकिन अब ये साफ हो चुका है शमी और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा जल्द से खत्म होने वाली बात नहीं लग रहा है।

शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध:

शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध:

हसीन जहां आपको बता दें कि पिछले काफी समय से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद चल रहा है। अभी पिछले महीने ही हसीन जहां ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी से मुलाकात की थी। दरअसल फरहत नकवी 'मेरा हक फाउंडेशन' नाम से एक संस्था चलाती है और तलाक पीड़ित व समाज से सताई हुई महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती हैं। हसीन जहां ने फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई। हसीन जहां ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोहम्मद शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। वह यूपी की ही एक लड़की की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। हसीन जहां ने कहा कि शमी से उनका तलाक नहीं हुआ है और वो उनके साथ रहना चाहती हैं। हसीन जहां ने कि उनकी संपत्ति में मेरा और मेरी बेटी का अधिकार हैं, इसलिए मैं ससुराल में रहने गई तो मुझ पर जुल्म किए गए। पुलिस-प्रशासन ने शमी के दबाव में मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।

शमी को मैच फिक्सर भी बता चुकी हैं हसीन जहां

शमी को मैच फिक्सर भी बता चुकी हैं हसीन जहां

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पिछले साल ही हसीन जहां कांग्रेस में शामिल हुईं थी। हसीन जहां ने मुंबई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा था। हसीन जहां और मोहम्मद शमी का मामला फिलहाल कोर्ट में है। हसीन जहां ने मार्च 2018 में मोहम्मद शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर वॉट्सऐप और मैसेंजर के कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए दावा किया था कि शमी के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं। इसके साथ ही हसीन जहां ने यह भी दावा किया था कि मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में भी शामिल हैं, जिसके बाद बीसीसीआई ने आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। बाद में हसीन जहां के फिक्सिंग से जुड़े आरोप गलत निकले और क्लीन चिट मिलने के बाद शमी को भारतीय टीम का नया कॉन्ट्रैक्ट सौंपा गया था।

वर्ल्ड कप 2019: जब विराट ने अनोखे अंदाज में हेटमायर को दिया उनका हैट

शादी के पहले मॉडल थीं हसीन जहां

शादी के पहले मॉडल थीं हसीन जहां

कभी मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वाली हसीन जहां ने जून 2104 में मोहम्मद शमी से शादी की थी। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस वक्त हसीन जहां मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थी, जबकि मोहम्मद शमी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे थे। लगभग दो साल के अफेयर के बाद दोनों ने अपने घरवालों की रजामंदी से लव मैरिज की, लेकिन इस शादी के लिए हसीन जहां को अपने मॉडलिंग करियर को छोड़ना पड़ा।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 21:51 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+