For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घायल हुए मोहम्मद शमी तो हसीन जहां के अंदर जागा प्यार, अब चाहती हैं मिलना

Mohammed Shami से मिलने पहुंची Haseen Jahan, चोट से मिले दिल | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। मोहम्मद शमी अभी हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। शमी हैदराबाद से दिल्ली के लिए आ रहे थे तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि उनके सिर में कुछ टांके लगे थे लेकिन वे अब ठीक हैं। वहीं अब मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा कि अपने पति से मिलना चाहती हैं।

हसीन जहां ने यहां कहा, 'मेरी लड़ाई उन्होंने जो मेरे साथ किया है, उसके खिलाफ है। लेकिन मैं शारीरिक रूप से उन्हें घायल होते हुए नहीं देखना चाहती। वह भले ही पत्नी के रूप में मुझे नहीं चाहते हों। लेकिन मैं अब भी उन्हें प्यार करती हूं, क्योंकि वह मेरे पति हैं।'

हसीन जहां ने कहा, 'मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करूंगी।' यही नहीं हसीन जहां ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ शमी से मिलने को बेताब हैं, लेकिन उनसे संपर्क के सभी प्रयास विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने पति से संपर्क की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वह अपने फोन पर मेरी काल का जवाब नहीं दे रहे। यहां तक की, उनके परिवार के सदस्य भी मुझे नहीं बता रहे हैं कि वह इस समय कहां हैं। मैं बेबस महसूस कर रही हूं।'

पत्नी हसीन जहां शमी के खिलाफ विवाहेत्तर संबंध रखने, घरेलू हिंसा, रेप, और जान से मारने की कोशिश करने समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। हसीन जहां ने उनके मैच फिक्सिंग में भी शामिल होने को लेकर शक जताया था। हालांकि मैच फिक्सिंग को लेकर शमी को बीसीसीआई से क्लीन चिट मिल गई है।

Story first published: Tuesday, March 27, 2018, 10:45 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+