नई दिल्ली। अगर टेनिस में भारतीय सनसनी सानिया मिर्जा का डंका बोल रहा है तो वहीं दूसरी ओर विज्ञापन की दुनिया में भी सानिया का जलवा बरकरार है। तभी तो बड़ी-बड़ी ब्रांड कंपनियां सानिया को साइन करने के लिए लाइन लगायी हुई हैं।
पेटा के बाद अब केबल एवं नेटवर्क प्रदाता कंपनी हैथवे ने सानिया को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सानिया ने यह बात ट्विटर पर बताई है।
Hathway ropes in @MirzaSania as #brand ambassador for #broadband service.
Read:
http://t.co/OeJEESs0jh #business #news
— Indiantelevision.com (@ITVNewz) June 10, 2015 हैथवे फास्ट नेटवर्क का समर्थन करती है इसलिए उसने फास्ट गेम खेलने वाली प्लेयर सानिया को अपने ब्रांड के लिए चुना है। यह टेकनिक अभी तक इंडिया में थी नहीं। अमेरिका, कोरिया और यूरोप के बाद अब यह इंडिया में लांच होने जा रही है जिसकी सानिया पहली इंडियन ब्रांड एबेंसडर हैं। अपने फैसले पर खुशी जताते हुए हैथवे ने कहा कि सानिया के पास गति और तीव्रता दोनों के लिए जाती हैं इसलिए हमारे ब्रांड के लिए उनसे अच्छा एंबेसडर कोई और हो ही नहीं सकता था।