Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले में ये 5 रहे HATKE MOMENTS

लंदन। रविवार को ओवल के मैदान में पाकिस्तान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से रौंदकर खिताब जीत लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमन के शतक की बदौलत चार विकेट पर 50 ओवर में 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 158 रनों पर 30.3 ओवर में सिमट गई। हार्दिक पांड्या को छोड़ और कोई बल्लेबाज पाक बॉलरों के आगे टिक नहीं सका। आइए जानते हैं क्या रहे इस मैच के हटके मोमेंट्स -

पाकिस्तान की जीत के वो पल

पाकिस्तान की जीत के वो पल

भारतीय टीम के आखिरी विकेट के तौर खेल रहे जसप्रीत बुमराह का कैच पकड़ते ही पाक कैप्टन सरफराज अहमद के साथ पूरी टीम जश्न में डूब गई। पूरी भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 30.3 ओवर में पवेलियन में भेज दिया। पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतर हराया जिसकी उम्मीद बहुत ही कम लोगों को थी।

हार्दिक पांड्या का तेज अर्द्धशतक

हार्दिक पांड्या का तेज अर्द्धशतक

फाइनल में पाकिस्तान के हाथों भारत की हुई शर्मनाक हार के बीच सिर्फ हार्दिक पांड्या ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिसने थोड़ी लाज बचाई। ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाने के बाद शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ वही चर्चा के काबिल बने। हार्दिक पांड्या ने 32 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

मोहम्मद आमिर ने लिया विराट कोहली का विकेट

मोहम्मद आमिर ने लिया विराट कोहली का विकेट

पाकिस्तानी पेस बॉलर मोहम्मद आमिर को कप्तान सरफराज अहमद ने रुम्मन रईस की जगह लगाया। मोहम्मद आमिर ने भी कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए भारत के तीन विकेट झटक लिए जिस वजह से पूरी टीम लड़खड़ा गई। विराट कोहली को 5 रन पर मोहम्मद आमिर ने चलता कर दिया। आमिर की एक गेंद को फ्लिक करने के चक्कर में विराट शादाब खान को एक आसान कैच दे बैठे। यह मैच का हटके मोमेंट था।

फखर जमन का ओडीआई में शतक

फखर जमन का ओडीआई में शतक

भारत के खिलाफ अहम फाइनल मैच में फखर जमन ने शतक जड़ दिया। 92 गेंदों में शतक बनाकर फखर जमन ने पाकिस्तान के लिए बड़ा स्कोर बनाने की आधारशिला रख दी जिसका पीछा करना भारत के लिए भारी पड़ गया। वनडे इंटरनेशनल करियर का चौथा मैच खेल फखर जमन ने भारतीय गेंदबाजों को धुन दिया। 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से उसने शतक लगाया जो हटके मोमेंट रहा।

रविंद्र जडेजा ने लिया फखर जमन का कैच

रविंद्र जडेजा ने लिया फखर जमन का कैच

फखर जमन शानदार शतक लगाने के बाद पिच पर जमे हुए थे लेकिन रविद्र जडेजा ने बेहतरीन कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया। उस समय फखर जमन 114 पर खेल रहे थे कि छक्का लगाने के चक्कर में हार्दिक पांड्या की एक गेंद को हवा में उछाल दिया जिसे रविंद्र जडेजा ने दौड़ते हुए लपक लिया। जडेजा का लिया गया यह शानदार कैच मैच का हटके मोमेंट रहा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+