Champions Trophy: Pak Vs SL: ये रहे हटके मोमेंट्स ऑफ द मैच

By Rajeevkumar Singh

कार्डिफ। चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब पाकिस्तान की जीत के हीरो कप्तान सरफराज अहमद रहे जिन्होंने सूझबूझ की पारी खेली और लड़खड़ाती टीम को संभाल लिया। पाकिस्तान ने संघर्ष किया और आखिरकार जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य 45वें ओवर में हासिल कर लिया। जब पाकिस्तान की जीत हुई तो मैदान में सरफराज अहमद और मोहम्मद आमिर की जोड़ी थी। सरफराज ने 61 और आमिर ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 75 रनों की साझेदारी हुई।

हटके मोमेंट्स 1- सरफराज ने जीत के रन के लिए जब बल्ला चलाया

हटके मोमेंट्स 1- सरफराज ने जीत के रन के लिए जब बल्ला चलाया

कप्तान सरफराज ने फ्रंट पर रहकर आक्रामक पारी खेली और नाबाद अर्द्धशतक लगाया। 45वें ओवर में लासिथ मलिंगा की पांचवीं गेंद पर सरफराज के बल्ले से निकले चौके ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। यह मैच का बेस्ट हटके मोमेंट्स था। दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज दबाव में भी बेहद कूल रहे और 8वें विकेट के तौर पर आमिर के साथ 75 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। सरफराज ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीता।

हटके मोमेंट्स 2 - फखर जमन का अर्द्धशतक

हटके मोमेंट्स 2 - फखर जमन का अर्द्धशतक

बाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज फखर जमन 36 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दी जिससे बाद में 237 रनों का पीछा करना आसान हो गया। यह जमन का इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट का सबसे अधिक स्कोर रहा। वह अपना दूसरा इंटरनेशनल ओडीआई खेल रहे थे। ओपनिंग विकेट के तौर पर अजहर अली के साथ मिलकर जमन ने 74 रन जोड़े।

हटके मोमेंटस 3- हसन अली ने कुसाल मेंडिस का विकेट चटखाया

हटके मोमेंटस 3- हसन अली ने कुसाल मेंडिस का विकेट चटखाया

पेस बॉलर हसन ने मेंडिस को 27 रनों पर क्लीन बोल्ड कर मैदान से चलता कर दिया। हसन के एक बेहतरीन गेंद मेंडिस के पैरों और बल्ले को चकमा देती हुई विकेट में जा घुसी। हसन इस बड़ी सफलता पर उछल पड़े और उन्होंने मैदान पर जमकर जश्न मनाया।

अब बुधवार 14 जून को मेजबान इंग्लैंड के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला होगा जबकि 15 जून गुरुवार को भारत, बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Story first published: Tuesday, June 13, 2017, 2:32 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+