सहवाग का दोहरा शतक, भारत मजबूत
गाले, 1 अगस्त: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जहां भारत की स्थिति नाजुक हो गई थी,लेकिन दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने विस्फोटक पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाते हुए भारत को 329 का सम्मानजनक स्कोर दिलाया।
पहली पारी में वीरेन्द्र सहवाग ने 231 गेंदों पर 22 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 201 रन बनाये। उनके अलावा एक भी बल्लेबाज नहीं चल सका। गौतम गंभीर ने 56 और वीवीएस लक्ष्मण ने जहां 39 रन बनाये, वहीं बाकी में एक भी बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुंच सका।
उधर श्रीलंकाई गेंदबाज भी सहवाग के विकेट को लेकर काफी संघर्ष करते रहे और अंत तक सफल नहीं हो सके। श्रीलंका के आक्रामक स्पिनर अजंता मेंडिस ने 28 ओवर में 117 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट झटके। जबकि चामिंदा वास और एम मुरलीधरन ने दो-दो विकेट लिये।
जवाब में उतरी श्रीलंका ने पहली पारी में 54 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। उसका पहला विकेट महज चार रनों के योग पर गिरा था। हालांकि इसके बाद मलिंदा वर्णपुरा और कुमार संगकारा ने दूसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़कर उसे अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया, लेकिन अंतिम सत्र में महज एक रन के अंतराल में एक-एक करके उसके दो विकेट गिर गए।
श्रीलंका का चौथा विकेट थिलान समरवीरा के रूप में 192 के कुल योग पर गिरा। समरवीरा 14 रन बनाकर हरभजन सिंह के तीसरे शिकार बने। इसी स्कोर पर हरभजन ने तिलकरत्ने दिलशान को भी पेवेलियन चलता कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया।
दिलशान खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि एक छोर पर कप्तान माहेला जयवर्धने 35 रन बनाकर डटे हुए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications